ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Home / news / पटना : कस्टडी में आरोपी की संदिग्ध मौत, अब पुलिस के छूट...

पटना : कस्टडी में आरोपी की संदिग्ध मौत, अब पुलिस के छूट रहे पसीने

01-Apr-2024 12:04 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार में लगातार अपराधिक मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन जाता हो जहां अपराधिक घटनाओं की वजह से लोगों की जान नहीं जाति हो। इसी कड़ी में अब एक एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आया है।  जहां पुलिस ने एक नामजद आरोपी को थाने में पूछताछ के लिए बुलाया तो अचानक उसकी तबियत खराब हो गई। जिसके बाद आनन फानन में पुलिसकर्मियों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं इलाज के क्रम में डॉक्टरों ने नामजद आरोपी को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद अब इस घटना को लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।  


दरअसल, जनवरी माह 2024 को फुलवारी शरीफ थाने में वादी सुरेंद्र सिंह के द्वारा अपने बेटे 28 वर्षीय सुशील कुमार के अपहरण का मामला दर्ज करवाया गया था। जिसमें नामजद आरोपित जितेश कुमार और रंजीत ठाकुर के ऊपर प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले का अनुसंधान किया जा रहा था। अनुसंधान के क्रम में प्राथमिकी दर्ज नामजद आरोपी जीतेश कुमार को अनुमंडल पुलिस कार्यालय फूलवारी में पूछताछ के लिए लाया गया। जिस दौरान आरोपित जितेश कुमार की तबीयत बिगड़ी। 


वहीं, जितेश कुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद पुलिस द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इस मामले की जानकारी देते हुए पश्चिमी नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमन ने कहा की आरोपी जितेश कुमार की स्थिति में सुधार नहीं होता देख डॉक्टरों ने जितेश कुमार को बेहतर इलाज के लिए पटना एआईआईएमएस रेफर कर दिया। जहां जितेश कुमार की इलाज के क्रम में मौत हो गई।


वहीं इस मामले में एनएचआरसी के गाइड लाइन को फॉलो करते हुए मृतक का इन्वेस्ट एक्सक्यूटिव मजिस्ट्रेट द्वारा किया गया। इसके अलाव मेडिकल बोर्ड का गठन कर पोस्टमार्टम का वीडियो ग्राफी कराया गया है। साथ ही ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट द्वारा पूरी इंक्वायरी कराई जा रही है। अभिनव धीमन ने कहा कि आगे जो भी इस मामले में सामने निकलकर आएगा । उसे सबके सामने रखा जाएगा।