मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
16-Dec-2024 07:43 PM
By First Bihar
MADHUBANI: मधुबनी की खजौली थाना पुलिस(police) ने किसी बड़े अपराध को अंजाम देने की योजना बना रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार(arrest) किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने हथियार और गोलियों को भी बरामद किया है। गिरफ्त में आए तीन बदमाशों में से एक पैक्स अध्यक्ष(pacs president) है और हाल ही में संपन्न हुए पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुआ है।
दरअसल, खजौली थाना क्षेत्र के ठहर गांव स्थित मुख्य सड़क पर अपराध की योजना बना रहे एक स्कार्पियो पर सवार तीन युवकों को हथियार के साथ रविवार की देर रात गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवकों में नरार पूर्वी पंचायत के नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष बालेश्वर यादव भी शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तार युवकों के पास से एक पिस्टल, एक देशी कट्टा, चार जिन्दा कारतूस, तीन मोबाइल बरामद की है। वहीं काले रंग की एक स्कार्पियो भी जब्त किया है।
थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के बयान पर आर्म्स एक्ट का एक मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार तीनों युवकों की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के छपराढ़ी ग्राम निवासी हरि यादव के पुत्र दिवाकर कुमार उर्फ उमेश यादव, झरी यादव के पुत्र मदन यादव, तथा इसी गांव के नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष बासुदेव यादव के पुत्र बालेश्वर यादव के रुप में की गई। युवकों की तालाशी लेने पर उनके पास से एक पिस्टल, एक देशी कट्टा, चार जिन्दा कारतूस बरामद की गई।
पूछताछ बाद गिरफ्तार तीनों युवकों को न्यायिक प्रक्रिया में मधुबनी भेज दिया गया। एसडीपीओ सदर टू मनोज कुमार ने बताया कि नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष सहित जेल भेजे गए तीनों युवक किसी अपराध की योजना बना रहे थे। हथियार के साथ तीनों को स्थानीय थाना पुलिस द्वारा ठाहर गुमती के पास से गिरफ्तार किया गया था। जेल भेजे गए युवकों के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।
रिपोर्ट- कुमार गौरव ।