ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

पुलिस और आक्रोशित लोगों के बीच झड़प, युवक की मौत के बाद बवाल

10-Jul-2020 09:43 PM

By Ajit Kumar

JEHANABAD :  इस वक्त एक बड़ी खबर जहानाबाद से सामने आ रही है. जहां सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत के बाद बवाल मच गया है. मृतक के परिजनों और पुलिस के बीच झड़प हुई है. पुलिसवाले मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं. मृतक के परिजनों को समझाने की कोशिश जारी है.


घटना जहानाबाद जिले के नगर थाना इलाके की है. जहां सिकरिया गांव में हुई एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई. उसकी मौत के बाद घटनास्थल पर बवाल मच गया. मृतक के परिजनों ने पटना-गया एनएच-83 को जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. सड़क जाम की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने की कोशिश की लेकिन इस दौरान पुलिस के साथ उनकी झड़प हो गई.


पुलिसवालों और परिजनों के बीच हाथापाई भी हुई. मृतक के परिजनों ने पुलिस के ऊपर मारपीट करने का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. बिना घरवालों को सूचना दिए पुलिस उसकी डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए लेकर अस्पताल चली गई. इसी बात से नाराज घरवालों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया.