मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
19-Dec-2024 06:54 PM
By First Bihar
PATNA: 70वीं बीपीएससी संयुक्त परीक्षा (bpsc 70th exam) के दौरान बीते 13 दिसंबर को पटना के कुम्हरार स्थित बापू परीक्षा केंद्र पर हुए हंगामा के मामले में पटना पुलिस(patna police) ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को अरेस्ट(arrest) किया है। गिरफ्तार युवक के पास से परीक्षा हॉल से गायब प्रश्न पत्रों (question papers) का बंडल भी बरामद हुआ है।
दरअसल, 13 दिसंबर को कुम्हरार स्थित बापू परीक्षा परिसर में 70वीं बीपीएससी संयुक्त परीक्षा के दौरान कुछ छात्रों ने प्रश्नपत्र लीक (bpsc paper leak) होने और प्रश्न पत्र देरी से मिलने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। इस मामले में पुलिस ने 50 से 60 अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले को लेकर भारी हंगामा हुआ था। भारी बवाल के बाद आयोग ने बापू परीक्षा केंद्र की परीक्षा को रद्द कर दिया था।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मनीष कुमार नामक युवक को को गिरफ्तार किया है। पटना सिटी के डीएसपी अतुलेश झा ने बताया कि बीपीएससी की 70वीं पीटी परीक्षा के दौरान हुए हंगामे के संबंध में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान सुपौल जिले के जगतपुर निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, मनीष कुमार पटना के पाटलिपुत्र में रहकर बीपीएससी की तैयारी करता था। उसके पास से परीक्षा हॉल से गायब हुए प्रश्न पत्रों का एक बंडल बरामद हुआ है। पुलिस का मानना है कि मनीष कुमार और उसके साथी प्रश्नपत्र लीक करने की साजिश में शामिल था। पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है और इस मामले के अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।