ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान

Home / news / ‘PoK हमारा है, हमारा ही रहेगा और हम उसे लेकर रहेंगे’ : सीतामढ़ी...

‘PoK हमारा है, हमारा ही रहेगा और हम उसे लेकर रहेंगे’ : सीतामढ़ी में जमकर गरजे अमित शाह

16-May-2024 02:49 PM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI : सीतामढ़ी में जेडीयू उम्मीदवार देवेश चंद्र ठाकुर के पक्ष मे चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह विपक्ष पर खूब बरसे और स्पष्ट शब्दों में कह दिया कि मैं किसी से नहीं डरता। पीओके हमारा है, रहेगा और हम उसे लेकर रहेंगे। इस दौरान उन्होंने सीतामढ़ी में भव्य सीता मंदिर बनाने का भा ऐलान किया।


सीतामढ़ी के गोयनका कॉलेज मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने पाक अधिकृत कश्मीर को भारत का हिस्सा बताया और कहा कि पीओके हमारा था, हमारा है और हमारा ही रहेगा। इस दौरान उन्होंने फारूख अब्दुल्ला से लेकर राहुल गांधी और लालू यादव से लेकर उनके बेटे तेजस्वी यादव तक को निशाने पर लिया। अमित शाह ने कहा कि फारूख अब्दुल्ला हम लोगों को डराने की कोशिश करते हैं कि पाकिस्तान के पास एटम बम है।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने पीओके कभी नहीं मांगा। पाकिस्तान के एटम बम से राहुल बाबा डरते होंगे, फारूक अब्दुल्ला डरें, मैं नहीं डरता। मैं यह कहता हूं कि पीओके हमारा है और हम उसे लेकर रहेंगे। गृहमंत्री ने इस दौरान कश्मीर से धारा- 370 हटाने का पीएम ने जो वादा था, उसका भी जिक्र किया और कहा कि जब धारा 370 हटाया गया तो उसका भी लालू यादव ने विरोध किया था और कहा था कि धारा- 370 हटाने पर कश्मीर में खून की नदियां बहेंगी। लेकिन कश्मीर में अब कंकड़ मारने तक की किसी में हिम्मत नहीं है। 


इस दौरान लालू प्रसाद पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा कि लालू तेल पिलावन लाठी घुमावन वाला जंगलराज वापस लाना चाहते हैं। लालू एंड कंपनी विकास नहीं कर सकती है। ये बिहार को लालटेन युग में धकेलना चाहते हैं। लेकिन नरेंद्र मोदी ने युवाओं के हाथ में लाठी के बजाए सस्ते डेटा के साथ स्मार्टफोन थमाया है। लालू यादव 25 साल तक सत्ता में रहे लेकिन किसी को कभी भारत रत्न नहीं दिलाया। नरेंद्र मोदी ने तो जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देकर बिहार को सम्मान दिया है।