ब्रेकिंग न्यूज़

सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Home / news / पटना : PNB डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ 5 अपराधी गिरफ्तार

पटना : PNB डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ 5 अपराधी गिरफ्तार

03-Jul-2020 01:31 PM

By Ayushi

PATNA : पटना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पीएनबी अनीसाबाद शाखा से डकैती करने वाले पांच अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. अपराधियों के पास से पुलिस ने  45 लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं. 

खबर के मुताबिक पुलिस ने डकैती कांड का उद्भेदन करते हुए पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. ये सभी लोकल अपराधी बताये जा रहे हैं. पुलिस ने इनके पास से हथियार औऱ बाइक भी बरामद किए हैं. पिछले दस सालों से ये पटना में लूट पाट की घटना को अंजाम दे रहे थे लेकिन पुलिस इन तक नहीं पहुंच पाई थी. 

बता दें कि 22 जून को 8 से 10 की संख्या में रहे अपराधियों ने पीएनबी अनीसाबाद शाखा में डकैती की घटना को अंजाम दिया था. डकैत 52 लाख 38 हजार रुपये ले गए थे. डकैतों ने प्लानिंग के अनुसार वारदात को अंजाम देते हुए अलग-अलग बाइक पर सवार होकर भाग गये थे. दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद पटना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे थे. 

वहीं वारदात के बाद डकैती की घटना को गंभीरता से लेते हुए आईजी रेंज संजय सिंह ने एसआईटी गठित कर दी थी.और तेजी से इसकी जांच की जा रही थी. इस दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.