ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / PMCH में BJP नेता के बेटे की मौत मामला, भाई वीरेंद्र बोले.. लाचार...

PMCH में BJP नेता के बेटे की मौत मामला, भाई वीरेंद्र बोले.. लाचार सरकार अपने नेता की भी नहीं कर पाई मदद

29-Apr-2020 11:30 AM

PATNA: पीएमसीएच में मंगलवार को तीन बच्चों की मौत हो गई. उसमें एक बीजेपी नेता के बेटा भी था. यह मौत इलाज में लापरवाही के कारण हुई थी. इलाज को लेकर बीजेपी नेता ने मंत्री मंगल पांडेय से लेकर बिहार के कई मंत्रियों को कॉल तक किया था. बच्चे की मौत हो गई लेकिन मदद नहीं मिली. इसके बाद आरजेडी ने सरकार को घेरा है. आरजेडी भाई वीरेंद्र ने कहा कि सरकार लाचार है. वह अपने नेताओं को भी मदद नहीं कर रही है. 


सब लूटने में जुटे

भाई वीरेंद्र ने कहा कि इस सरकार में सभी मंत्री को लूटने की छूट दे रखी है. बिहार के स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल करते हुए कहा कि जिस सरकार के पास इलाज के लिए अच्छे डॉक्टर नहीं है. एंबुलेंस सेवा नहीं हैं वो सरकार सिर्फ बड़े बड़े वादे कर के जनता को बेवकूफ बना रही हैं. 

बीजेपी मीडिया प्रभारी ने मांगी थी मदद

बता दें कि जिस एक बच्चे की इलाज के अभाव और लापरवाही के कारण मौत हुई उसके पिता भोजपुर में बीजेपी मीडिया प्रभारी रौशन है. बीजेपी नेता ने इलाज में हो रही लापरवाही को लेकर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को कॉल किया था, लेकिन शिकायत सुनते ही मंत्री साहब ने कॉल काट दिया. फिर उसने मंत्री प्रमोद कुमार को मदद के लिए कॉल किया तो मदद को भरोसा दिया, लेकिन बच्चों की जान चली गई, लेकिन मदद करने के लिए कोई उनका आदमी नहीं पहुंचा. फिर उसने बीजेपी नेता आरके सिन्हा के पीए से बात की और मदद मांगी, लेकिन मदद मिलने के बदले लॉकडाउन का हवाला देकर पीए ने कॉल काट दिया. बीजेपी के किसी नेता ने अपने ही नेता को मदद नहीं की और बच्चे की मौत हो गई.