अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
04-May-2022 08:40 AM
PATNA : बिहार का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल पीएमसीएच अलग-अलग वजहों से सुर्खियों में बना रहता है लेकिन इस बार यहां के दो डॉक्टरों के कारनामे की वजह से खबर बनी है। पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के दो डॉक्टर ड्यूटी से गायब मिले हैं और इसके लिए उनकी तरकीब चर्चा का कारण है। पीएमसीएच के दो डॉक्टर ड्यूटी से गायब मिले हैं और अपनी जगह उन्होंने अपने साथी को ड्यूटी पर लगा दिया था।
दरअसल, पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. आइएस ठाकुर इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण करने अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने रोस्टर ड्यूटी चार्ट को देखा जिसके बाद ड्यूटी करने वाले लोगों से उन्होंने खुद जाकर बात की। इसी दौरान पता चला की दो सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर ही अस्पताल से गायब थे। इसमें एक प्लास्टिक सर्जरी विभाग और दूसरा आर्थोपेडिक्स विभाग के डॉक्टर शामिल थे। इतना ही नहीं बल्कि उनकी पोल न खुल जाए इस लिए दोनों डॉक्टरों ने अपनी जगह अपने दो साथियों को ड्यूटी पर लगा दिया और खुद गायब हो गए। ये दोनों डॉक्टर अस्पताल के बदले अपने अपने क्लीनिक में ज्यादा समय देते थे। एमरजेंसी होने पर ही डॉक्टर अस्पताल आते हैं। अधिकतर मरीजों को डॉक्टर अपने साथियों के भरोसे ही छोड़ देते है।
इस वाक्य के बाद अब दोनों डॉक्टरों पर कार्रवाई करने की बात चल रही है। इस संबंध में पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ.आइएस ठाकुर ने कहा कि दोनों गायब डॉक्टरों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। अगर जवाब से संतुष्ट नहीं हुए, तो कार्रवाई की जाएगी।