मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
03-Apr-2020 10:42 AM
PATNA : जन अधिकार पार्टी (JAP) सुप्रीमो पप्पू यादव ने पीएम मोदी की देशवासियों के नाम अपील के बाद तल्ख टिप्पणी की है। पप्पू यादव ने पीएम की अपील को खोखला बताते हुए नरेन्द्र मोदी को फर्जी गरीब तक कह डाला है।
पप्पू यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि पीएम साहबआप फर्जी गरीब हैं। आपको नहीं पता है पूरा देश में गरीबों को आटा नहीं मिल रहा है। आपको मोमबत्ती जलाने की पड़ी है।पप्पू यादव ने पीए मोदी के उस अपील पर हमला बोला है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी शुक्रवार सुबह 9 बजे देशवासियों को वीडियो संदेश में कहा कि रविवार को रात नौ बजे 9 मिनट तक घर की लाइट बंद कर दीप जलाने की अपील की।
पीएम साहब
— Sewak Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) April 3, 2020
आप फर्जी गरीब हैं। आपको नहीं पता है पूरा देश में गरीबों को आटा नहीं मिल रहा है। आपको मोमबत्ती जलाने की पड़ी है।
पप्पू यादव की टिप्पणियों पर अगर विश्लेषण करें तो उनके मुताबिक लॉकडाउन में गरीबों को भला नहीं हो सका है। गरीबों के लिए सरकार लाख दावें करें कि उनके लिए सरकार के खजाने का मुंह खोल दिया है लेकिन सच्चाई ये हैं कि गरीबों को इसका लाभ नहीं मिल रहा। उनकी माने तो गरीबों को आटा तक नहीं मिल रहा है। पप्पू यादव ने लॉकडाउन के दौरान सरकारी तंत्र पर सवाल खड़े किए जिसमें गरीबों को घर पर बैठने को तो कह दिया गया लेकिन उनके भोजन-पानी की कोई सुध नहीं ली गयी।