ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? रुपया टूटा, मौके बने! 95 के करीब पहुंची करेंसी, निवेशकों के लिए खुला नया रास्ता, जानिए Bihar News: राष्ट्रपति का नालंदा दौरा...विश्व धरोहर स्थल का करेंगी भ्रमण, प्रशासनिक तैयारी तेज...10 अफसरों को दिया गया विशेष जिम्मा Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट

Home / news / डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार पीएम मोदी से मिले सम्राट और...

डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार पीएम मोदी से मिले सम्राट और विजय सिन्हा, कैबिनेट विस्तार को लेकर हुई खास बात

05-Feb-2024 04:04 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार की सत्ता में बीजेपी की वापसी के बाद भारतीय जनता पार्टी के कोटे से डिप्टी सीएम बने सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा दिल्ली दौरे पर हैं। दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के अन्य शीर्ष नेताओं से मुलाकात के बाद दोनों बीजेपी नेताओं ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार सम्राट और विजय सिन्हा प्रधानमंत्री से मिले। 


जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने बिहार की मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की है। इसके साथ ही बिहार में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दोनों नेताओं की बात हुई है। इससे पहले रविवार को दोनों डिप्टी सीएम ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े से भी मुलाकात की थी।


दरअसल, बिहार में आगामी 12 फरवरी को एनडीए सरकार को विश्वासमत हासिल करना है। विस्वासमत हासिल करने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार होने की संभावना जताई जा रही है। नीतीश कैबिनेट में अभी 9 मंत्रियों ने ही मंत्री पद की शपथ ली है, जिसमें बीजेपी कोटे से केवल तीन नेता मंत्री बनाए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक शाह ने नीतीश कैबिनेट में बीजेपी कोटे के मंत्रियों के नाम तय कर दिए हैं। दोनों डिप्टी सीएम के दिल्ली दौरे को कैबिनेट विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है।


पीएमओ के अलावा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने एक्स पर मुलाकात की तस्वीरें शेयर की है। मुलाकात की तस्वीरों को शेयर करते हुए सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, “देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। राष्ट्र की उन्नति को समर्पित आपकी विचारधारा एवं अखंड भारत के संकल्प ने मां भारती का जो गौरव बढ़ाया है, वह सदैव अक्षुण्ण रहे। नरेन्द्र मोदी को बिहार की जनता बहुत प्यार करती है और प्रधानमंत्री जी भी बिहार की जनता को उतना ही स्नेह करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी बिहार के सर्वांगीण विकास को लेकर कृत संकल्पित हैं”।