ब्रेकिंग न्यूज़

न घोड़ी, न कार...अंग्रेजी बाजे की धुन के साथ बैलगाड़ी पर बारात! बिहार में इस अनोखी शादी ने दिलाई पुरखों की याद, दूल्हे ने कहा... BIHAR NEWS : राशन कार्ड उपभोक्ताओं को अब नहीं मिलेगा यह सुविधा, सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है आदेश पंचायत सचिव के घर से लाखों की चोरी, सोना -चांदी भी उड़ा ले गए चोर; गांव में हडकंप Bihar News : बिहार के CHC में तैनात होंगे नेत्र और ENT डॉक्टर, 1080 पद सृजित; सरकार ने कर दिया एलान Bihar Road Project: पटना की अहम सड़क परियोजना टेंडर के अंतिम दौर में, 81 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के लिए रेस में 7 कंपनियां हम खुश रहेंगे तो आप भी खुश रहिएगा...'शराबबंदी वाले बिहार में दारोगा जी की ‘चार पउआ’ वाली डिमांड! सप्लायर को बोला-हम आपको बहुत पसंद करते हैं... Rajya Sabha Election : 'एक तरफ दरिंदा तो एक तरफ शिकारी ...', तेजस्वी से मुलाकात से पहले AIMIM का बड़ा बयान, बोले .... हैदरबाद से तय होगा फॉर्मूला बिहार में बिखरा विपक्ष! HAM की भविष्यवाणी...राजद-कांग्रेस के कई विधायक अंतरात्मा की आवाज पर करेंगे वोट, रास चुनाव में 30 वोट भी जुटाना मुश्किल सरकारी आदेश न मानना पड़ा भारी! बिहार में 45 शिक्षकों का कटेगा वेतन Bihar News: बिहार में बनेगा स्टेट हाईवे अधिनियम, 120 किमी रफ्तार वाले एक्सप्रेस-वे का रास्ता होगा साफ

PM मोदी पर कांग्रेस का बड़ा हमला, बोले शकील अहमद..सबका साथ-सबका विकास की बात करने वाले आज कर रहे हिन्दू-मुस्लिम की चर्चा

28-Apr-2024 09:08 PM

By First Bihar

MADHUBANI: पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. शकील अहमद ने मधुबनी जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि देशभर में दो चरणों में लोकसभा चुनाव संपन्न हो गया। 190 लोकसभा सीट में हुए चुनाव में जनता का निर्णय इंडिया गठबंधन के तरफ आने के बाद प्रधानमंत्री की बौखलाहट तेजी से बढ़ गयी। यही कारण है कि कल तक जो सबका साथ, सबका विकास की बात करते थे वो अब हिन्दू मुस्लिम की व्याख्या करने में जुट गये हैं।


बता दें कि 19 और 26 अप्रैल को दो चरण में लोकसभा चुनाव संपन्न हो गया। 190 उम्मीदवारों की किस्मत इवीएम में कैद हो गयी। अब तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होगा। इस दिन 5 सीट झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया में मतदान होगा। दो चरणों में हुए मतदान को लेकर कांग्रेस ने एनडीए सरकार पर हमला बोला। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. शकील अहमद ने मधुबनी जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस को संबोधित किया। 


उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की जो आकाक्षाएं थी वो उनके एजेसिंयों की रिपोर्ट में विपरित है। शकील अहमद ने कहा कि 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान हुआ। रात तक पोलिंग की खबरें आती रही। पीएम मोदी को उनकी सरकारी एजेंसियों ने 20 अप्रैल को यह कंफर्म कर दिया कि वो चुनाव हार रहे हैं। 21 अप्रैल को अपने पहले भाषण में सबका साथ सबका विकास का नकाब खींचकर फेंक दिया और हिन्दू मुस्लिम की व्याख्या करने लगे कि कौन हिन्दू है कौन मुसलमान है कौन वोट देगा और कौन वोट नहीं देगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बौखलाहट तेज हो गयी है जब उन्हें पता चला कि190 लोकसभा में चुनाव के बाद जनता का निर्णय इंडिया गठबंधन के तरफ आया है।