ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

Home / news / पीएम मोदी पर बोले नीतीश, हम बनवा रहे हैं बापू टावर, तो कोई...

पीएम मोदी पर बोले नीतीश, हम बनवा रहे हैं बापू टावर, तो कोई सब पुरानी चीजों को खत्मे करने के चक्कर में है

05-Jun-2023 06:11 PM

By First Bihar

PATNA: भवन निर्माण विभाग एवं बिहार राज्य भवन निर्माण निगम द्वारा क्रियान्वित 18 विभागों के 1340.46 करोड़ रूपये की 106 योजनाओं का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। वही 1189.87 करोड़ रूपये की 83 योजनाओं का भी शिलान्यास किया। एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में शाम के साढ़े चार बजे शिलान्यास और उद्घाटन का कार्यक्रम हुआ।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, मंत्री अशोक चौधरी सहित 10 विभागों के मंत्री भी मौजूद रहे। भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों को मुख्यमंत्री नीतीश ने बधाई दिया कहा कि भवन निर्माण विभाग के अधिकारी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि  जो भवन बने उसका मेंटेनेंस बहुत जरूरी है। मेंटेंनेस के लिए यदि अलग से बहाली करनी पड़े तो जल्द किया जाए।


पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि पुरानी चीजों को कुछ लोग खत्म करने के चक्कर में लगे हैं। उन्होंने कहा कि बापू टावर के बनने में देरी हो रही है। काम में तेजी लाने का निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिया। वही भवन के निर्माण कार्य में भी तेजी लाने का निर्देश सीएम ने दिया। 


उन्होंने कहा कि बापू टावर बना रहेगा तो हटाने में दिक्कत ना किसी को होगी आज कल जान रहे है ना कैसा चल रहा सरकार वो तो सब पूरानी चीजों को खत्मे करने के चक्कर में है। पटना में हम बापू टावर बनवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एपीजे अब्दूल कलाम साइंस सिटी का भी काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों को उन्होंने काम में तेजी लाने की बात कही।


वहीं उन्होंने यह भी कहा कि बिहार म्यूजियम का नाम आज दूनिया में हो रही है। बिहार म्यूजियम की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्रम में मौजूद इंजीनियरों से सीएम ने कहा कि हमरे साथ पढ़ने वाला तो कब का रिटायर कर गया। उन्होंने कहा कि  हमारे बात पर सभी इंजीनियर ध्यान दें। 


वही तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार हर क्षेत्र में विकास काम कर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में अमन शांति और चैन कायम है। आपदा की घड़ी में मुख्यमंत्री सारी चीजों को संभालने की कोशिश करते हैं ताकि लोगों की परेशानी ना बढ़े। इतनी कम संसाधन के बावजूद बिहार में तरक्की कर रहा यहां विकास कार्य हो रहा है। लेकिन केंद्र सरकार की तरफ से विशेष पैकेज तक नसीब नहीं हो रहा है। 


तेजस्वी ने कहा कि बिहार और विकास करता लेकिन केंद्र सरकार सौतेला व्यवहार अपना रही है। कोई ऐसा क्षेत्र नहीं छूटा है जहां हमने काम नहीं किया। इतने कम संसाधनों के बावजूद बिहार में हरेक क्षेत्र में विकास हो रहा है। जो बचा हुआ काम है उसे जल्द पूरा करेंगे।