हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल
12-Mar-2024 10:51 AM
By First Bihar
PATNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अहमदाबाद से 10 नई वंदे भारत ट्रेनों और अन्य ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही पीएम ने हजारों करोड़ रुपए की रेल परियोजनाओं का भी लोकार्पण किया। 10 वंदे भारत ट्रेनों में से दो ट्रेनों की सौगात बिहार को मिली है।
दरअसल, प्रधानमंत्री ने आज दो वंदे भारत ट्रेनों समेत रेलवे की कई योजनाओं की सौगात बिहार को दी है। इन दोनों ट्रेनों का परिचालन पटना से लखनऊ और पटना से कटिहार के रास्ते न्यू जलपाईगुड़ी तक किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम नीतीश कुमार के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
वहीं पटना जंक्शन पर बीजेपी नेताओं ने पटना-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, राज्यसभा सदस्य शंभू शरण पटेल, रेल जीएम तरुण प्रकाश, विधायक नितिन नवीन समेत अन्य नेता मौजूद रहे। यह ट्रेन पटना से रवाना होकर अयोध्या धाम होते हुए लखनऊ तक जाएगी। जिससे रामलला के दर्शन करना यात्रियों को सरल हो जाएगा।
इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि रेलवे का विकास हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं देश को यह गारंटी दे रहा हूं कि अगले पांच साल में आप भारतीय रेल का ऐसा कायाकल्प होते देखेंगे, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। उन्होंने कहा कि 10 साल का काम अभी तो ट्रेलर है, अभी तो और आगे जाना है। रेलवे का कायाकल्प भी विकसित भारत की गारंटी है।