ब्रेकिंग न्यूज़

क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

Home / news / पीएम मोदी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले - जवानों का बलिदान नहीं...

पीएम मोदी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले - जवानों का बलिदान नहीं जाएगा व्यर्थ

17-Jun-2020 03:17 PM

DELHI : अभी-अभी पीएम मोदी ने भारत-चीन सीमा पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए देश को बड़ा संदेश भी दिया है। उन्होनें दो टूक कहा है कि देश के जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।किसी भी कीमत पर देश की अखंडता से समझौता नहीं किया जाएगा।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो रही मीटिंग में गलवान घाटी में शहीद हुए सैनिकों के लिए 2 मिनट का मौन रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं देश को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। भारत शांति चाहता है लेकिन भारत उकसाने पर हर हाल में यथोचित जवाब देने में सक्षम है। हम भारत की अखंडता के साथ किसी तरह का समझौता नहीं कर सकते। 


पीएम ने कहा कि भारत शांति चाहता है, लेकिन जवाब देना भी जानता है। भारत अपनी अखंडता से समझौता नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि हमें अपने जवानों पर गर्व करना चाहिए, वे मारते-मारते शहीद हुए हैं।


इस बीच मिल रही खबरों के मुताबिक चीन के खिलाफ भारत कड़े आर्थिक फैसले कर सकता है।उन प्रोजेक्ट को रद्द किया जा सकता है, जिनमें चीनी कंपनियों ने करार हासिल किए है। इनमें मेरठ रैपिड रेल का प्रोजेक्ट भी शामिल है, जिसकी बिड चीनी कंपनी ने हासिल की है। बताया जा रहा है कि चीना सीमा पर विवाद के बाद भारत सरकार ने उन प्रोजेक्ट की समीक्षा शुरू कर दी है, जो चीनी कंपनियों को दी गई है।