ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी

पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री को किया फोन, बोले नीतीश..हृदय से धन्यवाद

पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री को किया फोन, बोले नीतीश..हृदय से धन्यवाद

23-Jun-2022 05:58 PM

DESK: झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को एनडीए ने राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया है। जिसे जेडीयू ने समर्थन दिया है। इस संबंध में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बातचीत की। जब पीएम मोदी ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने की जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी तब सीएम ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री को दिल से धन्यवाद दिया। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि झारखंड की पूर्व गवर्नर द्रौपदी मुर्मू आदिवासी महिला हैं। एक आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च पद के लिए चुना जाना बेहद खुशी की बात है। झारखंड की पूर्व गवर्नर द्रौपदी मुर्मू ओडिशा की रहने वाली है। ओडिशा सरकार में मंत्री रहते हुए उन्होंने अपने दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन किया है। द्रौपदी मुर्मू की भूमिका झारखंड की राज्यपाल के रूप में सराहनीय रही है।  


कौन हैं द्रौपदी मुर्मू

द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति चुना जाना लगभग तय है. वे देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति हो सकती हैं. द्रौपदी मुर्मू ओडीसा की ही मूल निवासी है. ये पहला मौका होगा जब उड़ीसा से कोई देश का राष्ट्रपति चुना जा रहा है. उडीसा की द्रौपदी मुर्मू लंबे अर्से से बीजेपी से जुडी रही हैं. वे 2000 में बीजेपी के टिकट पर ओडिसा के रायरंगपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुनी गयी थीं. 2000 में ओडिसा में बीजू जनता दल और बीजेपी ने मिलकर सरकार बनायी थी. द्रौपदी मुर्मू उस सरकार में मंत्री थीं. वे 2000 से 2004 तक ओडिसा की वाणिज्य एवं परिवहन विभाग में स्वतंत्र प्रभार की राज्य मंत्री रहीं. 2002 से 2004 तक उन्हें मत्स्य पालन और पशु संसाधन विकास राज्य मंत्री का जिम्मा दिया गया था. 


ओडिशा से पहली राज्यपाल 

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने 2015 में द्रौपदी मुर्मू को झारखंड का राज्यपाल नियुक्ति किया था. वे झारखंड की पहली महिला राज्यपाल रही. वो ऐसी पहली ओडिया नेता भी रहीं जिन्हें किसी राज्य का राज्यपाल बनाया गया था. 2021 में उनका कार्यकाल समाप्त हो गया था. अब उनका देश का राष्ट्रपति बनना लगभग तय माना जा रहा है. 


भाजपा का आदिवासी कार्ड

आदिवासी समाज की महिला को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बना कर बीजेपी ने बड़ा दांव खेला है. कई पार्टियों के लिए आदिवासी महिला उम्मीदवार का विरोध करना मुश्किल साबित होगा. बीजेपी को इससे वोटों का लाभ होता भी नजर आ रहा है. भाजपा को उम्मीद है कि द्रौपदी मुर्मू के सहारे वह देश भर में आदिवासी वोटरों को साध सकती है. 


दरअसल प्रधानमंत्री मोदी के घर गुजरात में भी भाजपा अब तक आदिवासियों को साधने में सफल नहीं रही है. गुजरात में विधानसभा की 182 सीटों में 27 सीटें आदिवासियों के लिए रिजर्व है. 27 रिजर्व सीटों में बीजेपी को 2007 में 13, 2012 में 11 और 2017 में 9 सीटें ही मिल पायी थीं. गुजरात में आदिवासियों की तादाद लगभग 14 फीसदी है और वे 50 से ज्यादा सीटों पर जीत-हार तय करते हैं. उधर  झारखंड में विधानसभा की कुल 81 सीटों में 28 सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं. 2014 में भाजपा इनमें से 11 और 2019 में 2 ही जीत सकी थी.  उधर मध्य प्रदेश में  230 सीटों में से 84 पर आदिवासी वोटर निर्णायक भूमिका में हैं.  2013 में भाजपा इनमें से 59 सीटें जीत पायी थी जबकि 2018 में सिर्फ 34 मिल पायी थीं.  ऐसी ही स्थिति छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र में भी है.