ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप Bihar Crime News: घर के बाहर खड़े युवक की गोली मारकर हत्या, अवैध संबंध के चक्कर में चली गई जान शादी के 4 महीने बाद नर्स की संदिग्ध मौत, पति पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या का आरोप पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर

Home / news / पीएम मोदी ने मनु भाकर से फोन पर की बात, बोले- टोक्यो ओलंपिक...

पीएम मोदी ने मनु भाकर से फोन पर की बात, बोले- टोक्यो ओलंपिक में राइफल ने दगा किया लेकिन इस बार तुमने..

28-Jul-2024 08:59 PM

By First Bihar

DELHI: पेरिस ओलंपिक में इतिहास रचने वाली निशानेबाज मनु भाकर को पीएम मोदी ने फोन कर बधाई दी है। मनु भाकर ने 10 मीटर के एयर पिस्टल इवेंट में 221.7 अंक हासिल कर कांस्य पदक जीता है। पेरिस ओलंपिक में यह पहला मेडल भारत की झोली में आया है और मनु भाकर निशानेबाजी में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।


मनु भाकर की इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही साथ प्रधानमंत्री ने पेरिस ओलंपिक में भाग ले रहे अन्य खिलाड़ियों का भी हाल पूछा है। पीएम मोदी ने मनु से बात करते हुए कहा कि पिछली बार टोक्यो ओलंपिक में राइफल ने दगा कर दिया था, मगर इसबार तुमने सभी कमियों को पूरा कर मेडल अपने नाम कर लिया है।


मनु से फोन पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, "खूब-खूब अभिनंदन आपको, बहुत-बहुत बधाई। तुम्हारी सफलता की खबर सुनने के बाद उत्साह और आनंद में हूं। वैसे प्वाइंट वन से सिल्वर मेडल रह गया लेकिन इसके बावजूद आपने देश का नाम रोशन किया है। आपको दो प्रकार की क्रेडिट मिल रही है। एक तो आप कांस्य पदल लाई हैं और भारत की पहली महिला हैं जो निशानेबाजी में मेडल लाई हो, मेरी तरफ से आपको बधाई है"।


पीएम मोदी ने मनु से बात करते हुए आगे कहा कि, "मुझे पूरी उम्मीद है कि आगे भी अच्छा करोगी, शुरुआत बहुत अच्छी है उसके कारण तुम्हारा उत्साह और बढ़ेगा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। इससे देश को भी लाभ होगा। बाकी सभी साथी प्रसन्न और खुश हैं वहां? हमने कोशिश की है कि वहां हमारे खिलाड़ियों को अच्छी सुविधाएं मिलें। आप लोगों की मेहनत रंग लाने वाली है"।