बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर
01-Jul-2020 05:45 PM
DELHI : 59 एप्स पर सोमवार को पाबंदी लगाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ा कदम उठाया है. पीएम मोदी ने चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो (Weibo) को छोड़ दिया है. वीबो पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी थे. 59 एप्स को बैन किये जाने के बाद यूज़र्स कमेंट कर रहे थे.
चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर प्रधानमंत्री का अकाउंट था. पीएम के ढाई लाख के करीब फॉलोवर्स थे. उनका वेरिफाइड अकाउंट था. भारतीय प्रधानमंत्री ने 5 साल पहले ही साल 2015 में इस चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर अपना अकाउंट खोला था. जिसकी जानकारी आधिकारिक रूप से पीएमओ के ट्विटर हैंडल पर भी दी गई थी.
Weibo पर पीएम मोदी के 115 पोस्ट थे. उन्हें मैन्युअल रूप से हटाने का निर्णय लिया गया और अभी तक 113 पोस्टों को हटा दिया गया है. भारत ने टिकटॉक, हेलो जैसे कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वाले एप्स को बैन किया है, लेकिन इनमें से वीबो और टिकटॉप पर पीएम नरेंद्र मोदी और भारत सरकार भी सक्रिय रही थी. चीनी एप्स पर बैन लगाए जाने के बाद से वीबो पर पीएम मोदी के अकाउंट पर लोग गुस्से वाली इमोजी पोस्ट कर रहे थे.
चीन में कोरोना संकट के बीच 25 जनवरी को चीन ने अपना नया साल मनाया था. इसी तारीख को पीएम मोदी ने चीनी नागरिकों को नए साल की बधाई दी थी. चीनी एप बैन किए जाने के बाद से पीएम मोदी के प्रोफाइल से डीपी हटी हुई थी, हालांकि चीन में भारत के दूतावास का अकाउंट अब भी दिख रहा था.