बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
12-Jan-2024 04:36 PM
By First Bihar
DESK: मुंबई पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत के सबसे लंबे सागरीय पुल मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक-एमटीएचएल (अटल सेतु) का उद्घाटन किया।पीएम मोदी ने साल 2016 के दिसंबर में इस पुल का शिलान्यास किया था। 17,840 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से अटल सेतु का निर्माण किया गया है। यह पुल लगभग 21.8 किमी लंबा और 6-लेन वाला है।
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नासिक और मुंबई दौरे पर हैं। अपनी यात्रा में पीएम मोदी ने सबसे पहले नासिक के कालाराम मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद पीएम ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया। इससे पहले पीएम ने नासिक में रोड शो किया और उनके साथ सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम अजित पवार भी शामिल दिखे। इसके बाद पीएम ने मुंबई का मेकओवर करने वाले अटल सेतु का उद्घाटन किया है।
देशका सबसे लंबा यह पुल साढ़े 16 किमी लंबे समुद्र के ऊपर और करीब 5.5 किमी जमीन पर बना है। यह मुंबई अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट और नवी मुंबई हवाई अड्डे को कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा में लगने वाला समय भी काफी कम हो जाएगा। अटल पुल मुंबई बंदरगाह और जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा। उद्घाटन के बाद अटल सेतु को आज से आम लोगों के लिए खोल दिया गया। मुंबई और नवी मुंबई की दूरी सिर्फ 20 मिनट में तय हो सकेगी, पहले दो घंटे का वक्त लगता था।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...