शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र
23-Sep-2023 07:36 PM
By First Bihar
DESK: वाराणसी दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली। रुद्राक्ष सेंटर से एयरपोर्ट जाने के दौरान एक शख्स प्रधानमंत्री के काफिले के आगे कूद गया। काफिले के अंदर युवक को दौड़ता देख सुरक्षा कर्मियों के भी होश उड़ गये। युवक को दौड़कर किसी तरह पकड़ा गया। उसे पीएम के काफिले से बाहर निकाला गया।
मिली जानकारी के अनुसार काफिले में घुसा युवक बीजेपी कार्यकर्ता है जो गाजीपुर का रहने वाला है। सेना में नौकरी की मांग को लेकर वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचा था। यूपी पुलिस ने प्रधानमंत्री के काफिले के आगे कूदने वाले युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसके पास से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम का आई कार्ड मिला है।
हालांकि इस घटना की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। गौरतलब है कि पंजाब दौरे के दौरान 14 मार्च को भी पीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई थी। इस मामले में 9 पुलिस अफसरों पर गाज गिरी थी। 20 मिनट के करीब पीएम का काफिला फंसा रहा था।
बता दें कि काशी दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 कार्यक्रमों में भाग लिया। वाराणसी के गंजारी में 450 करोड़ रुपये की लागत से स्टेडियम बनाया जा रहा है। 450 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इंटरनेशनल स्टेडियम जो कि 30 एकड़ जमीन पर फैला है उसकी आधारशिला आज पीएम मोदी ने रखी। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के शिलान्यास समारोह में क्रिकेट जगत के दिग्गज शामिल हुए।
सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, कपिल देव, रवि शास्त्री सहित तमाम क्रिकेट खिलाड़ी स्टेडियम के शिलान्यास के दौरान मंच पर मौजूद रहे। इस शिलान्यास कार्यक्रम में बीसीसीआई के अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान पीएम मोदी ने सचिन तेंदुलकर को नमो लिखी जर्सी भी भेंट की। यह स्टेडियम बेहद खास होगा और इसमें काशी की झलक दिखेगी। पीएम मोदी ने कहा कि स्टेडियम की बनावट महादेव को समर्पित है।