ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार
09-Jul-2022 07:43 PM
PATNA: बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह के तौर पर आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना आ रहे हैं। 12 जुलाई को प्रधानमंत्री के पटना दौरे को लेकर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही है। प्रधानमंत्री इस दौरान विधानसभा भवन के सेंचुरी मेमोरियल पिलर का उद्धाटन करेंगे। बिहार विधानसभा परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आज सर्वदलीय बैठक आयोजित की गयी।
बैठक के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बिहार सरकार के आलाधिकारियों के साथ विधान सभा परिसर और कार्यक्रम स्थल का गहन निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक एस के सिंघल, भवन निर्माण सचिव कुमार रवि को आवश्यक निर्देश भी दिए। इस मौके पर डीएम डॉ.चन्द्रशेखर सिंह और वरीय पुलिस अधीक्षक एमएस ढिल्लों सहित कई अधिकारी मौजूद थे ।
सर्वदलीय बैठक में स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार विधानसभा के सभी दलीय नेताओं का यह नैतिक दायित्व है कि अधिक से अधिक संख्या में अपने दलों के सभी सदस्यों / पूर्व सदस्यों से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील करें ताकि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन से वे लाभान्वित हो। अधिकाधिक उपस्थिति से लोकतंत्र की जड़े मजबूत होंगी और एक अभिनव संदेश पूरे देश में जायेगा। 12 जुलाई बिहार विधान सभा के लिए अविस्मरणीय क्षण होगा। आजादी के बाद पहली बार विधान सभा परिसर में किसी प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा होगी। हमसब को इस कार्यक्रम में मात्र गवाह ही नहीं सक्रिय भागीदार भी बनना है।
सर्वदलीय बैठक में बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, ऊर्जा मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक जनक सिंह (भाजपा), राष्ट्रीय जनता दल की ओर से आलोक मेहता और हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा की ओर से अनिल कुमार सहित बिहार विधानसभा के प्रभारी सचिव पवन कुमार पांडेय मौजूद थे ।