ब्रेकिंग न्यूज़

सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू

पीएम मोदी के जन्मदिन पर केंद्रीय मंत्री R.K सिंह की अच्छी पहल, आरा में दिया गया मुफ्त स्वास्थ सेवा

पीएम मोदी के जन्मदिन पर केंद्रीय मंत्री R.K सिंह की अच्छी पहल, आरा में दिया गया मुफ्त स्वास्थ सेवा

18-Sep-2022 02:50 PM

ARA : शनिवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। बिहार के अलग-अलग जिलों में अलग-अलग तरीके से पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर आरा जिले के बड़हरा ब्लॉक कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र में निशुल्क स्वास्थ्य सेवा के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था का ऐलान किया गया। केन्द्रीय विद्युत, नवीन और नवीकरणीय उर्जा मंत्री आरके सिंह ने कहा कि अब देश में हर किसी को जीने और स्वस्थ्य रहने का मौका मिल रहा है। यह नमो का नया भारत है जहां हर गरीब के लिए भोजन और स्वास्थ्य की गारंटी सरकार की ओर से सुनिश्चित की गई है। 




पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर परिसर में हर बीमारी की मुफ्त जांच और दवा वितरण की व्यवस्था नि:शुल्क की गई। यह काम विशेषज्ञों द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान हजारों की संख्या में क्षेत्र की जनता पहुंच कर स्वास्थ्य संबंधी अपनी समस्याओं का निराकरण कराया। 




इस मौके पर आरा के सांसद और उर्जा मंत्री ने घोषणा की है कि देश की केन्द्र सरकार हर गरीब की फिक्र करती है। स्वास्थ्य संबंधी जांच और इलाज महंगा होने के कारण गरीब और ज्यादा गरीब हो जाता है। केन्द्र सरकार इसके लिए आयुष्यमान योजना चला रही है। बेशक इसका लाभ गरीबों को मिल रहा है। लेकिन अभी भी गांव के गरीबों के लिए बहुत कुछ करना बाकी है। ऐसे में उर्जा मंत्रालय की ओर से भोजपुर जिले के सभी चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए एक-एक एम्बुलेंस की व्यवस्था होने जा रही है। यह एम्बुलेंस सभी सुविधाओं और डॉक्टर्स और नर्सों के साथ गांव-गांव घूमकर गरीब जनता का ईलाज करेगी। 




आरके सिंह ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि गरीबों को ईलाज के लिए परेशान नहीं होना पड़े। बड़हरा में आयोजित कैम्प में जुटे लोगों की संख्या पर मंत्री ने संतोष व्यक्त किया। मंत्री ने एक दूसरे समारोह में कहा कि जिला बीजेपी के नए कार्यालय में प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ खुशियां बांटी। इस मौके पर पार्टी कार्यालय हॉल में नरेन्द्र मोदी के जीवन से जुड़ी चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन किया। बाद में मंत्री आर के सिंह ने क्षेत्र की जनता से स्थानीय पावर ग्रिड परिसर में मुलाकात की और उन लोगों की समस्या दूर करने का भरोसा दिया।