बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
06-Apr-2024 09:05 AM
By First Bihar
JAMUI : देश के अंदर लोकसभा चुनाव को लेकर गमागहमी का माहौल कायम हो गया। अब तमाम राजनीतिक दल के नेता एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं और चुनावी मैदान में उतर कर लोगों को रिझाने में लग गए हैं। ऐसे में बिहार में सत्ता पक्ष हो या विपक्ष हर कोई जमुई लोकसभा सीट से चुनावी शंखनाद कर रहे हैं। पहले एनडीए कैंडिडेट के लिए पीएम मोदी समेत तमाम बड़े नेता ने यहां चुनाव प्रचार किया तो अब महागठबंधन कैंडिडेट के लिए आज तेजस्वी यादव जमुई में चुनावी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।
दरअसल, लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार-प्रसार जोर पकड़ने लगा है। ऐसे में आज से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी अपने उम्मीदवारों के लिए प्रचार में उतरेंगे। तेजस्वी सबसे पहले जमुई में अर्चना कुमारी दास के लिए बड़ी रैली करेंगे। श्रीकृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम मैदान में महागठबंधन की पहली चुनावी जनसभा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें तेजस्वी के अलावे कई अन्य घटक दलों के नेता भी शामिल होंगे।
वहीं, तेजस्वी और मोदी के यहां से चुनावी शंखनाद को लेकर महागठबंधन के नेता ने कहा कि- एक दिन पहले एनडीए की चुनावी जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए थे। लेकिन, वो जन सरोकार से जुड़े मुद्दे की बात न करके लोगों के बीच फिर जुमला देकर चले गए। लेकिन जनता उनके जुमलों को अच्छे से जान चुकी है। अब लोगों ने मन बना लिया है कि इस बार न तो कोई जुमले में फंसेगा और न ही कोई दिग्भ्रमित होगा, उनकी विदाई कर दी जाऐगी।
मालूम हो कि, वर्तमान में जमुई सीट एलजेपीआर के खाते में है। जिस वजह से अर्चना कुमारी का मुकाबला चिराग की पार्टी के उम्मीदवार अरुण भारती से होगा। इनके प्रचार के लिए खुद पीएम मोदी आ चुके हैं और उन्होंने जनता को जंगलराज की याद भी ताजा करवाकर गए हैं। ऐसे में अब आज तेजस्वी नौकरी और अपने 17 महीने के कार्यकाल को गिना अपने पक्ष में वोट अपील करने दिखेंगे। इसके साथ ही सबसे रोचक बात यह भी रहेगी की तेजस्वी के साथ मुकेश सहनी तो होंगे ही लेकिन बिहार सरकार में मंत्री सुमित कुमार के भाई भी राजद के लिए वोट मांगते नजर आएंगे।
आपको बताते चलें कि, 19 अप्रैल को पहले फेज के तहत जिन 4 लोकसभा क्षेत्र में मतदान होंगे, वहां पर राजद ने अपने प्रत्याशी उतारने का सबसे पहले फैसला लिया है। इसमें गया, औरंगाबाद, जमुई और नवादा की सीट है। इन क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों का भी चयन कर लिया गया है। इस बार पहले चरण में महागठबंधन से गया से पूर्व कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत, औरंगाबाद से युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके अभय कुशवाहा, नवादा से श्रवण कुशवाहा, जमुई लोकसभा क्षेत्र से अर्चना कुमारी दास प्रत्याशी हैं।