ब्रेकिंग न्यूज़

Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी

Home / news / PM मोदी के आगमन को लेकर पटना में दो दिन तक रहेगा ट्रैफिक...

PM मोदी के आगमन को लेकर पटना में दो दिन तक रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों का करें उपयोग

20-May-2024 06:51 AM

By First Bihar

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना प्रवास को लेकरर सोमवार से दो दिनों तक यातायात बदला रहेगा। पीएम अपने पटना प्रवास में दिवंगत नेता सुशील कुमार मोदी के निवास जाएंगे। इस दौरान एयरपोर्ट से सड़क तक अभेद्य सुरक्षा रहेगी। राजभवन में रात्रि विश्राम के बाद पीएम मंगलवार की सुबह एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। 


वहीं, पीएम के आगमन को लेकर सोमवार की शाम नेहरू मार्ग से कदमकुआं जाने वाले रास्ते आम वाहनों के लिए दो घंटे तक बंद रहेंगे। ट्रैफिक डीएसपी अशोक कुमार चौधरी ने कहा कि सोमवार शाम 5:30 बजे से 7:30 अथवा काफिला गुजरने तक नेहरू पथ से राजेंद्र नगर से जुड़े सारे रास्ते आम वाहनों के लिए बंद रहेंगे। मंगलवार की सुबह वह राज भवन से एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। हवाई अड्डे में प्रवेश और निकास के लिए पश्चिमी द्वार का प्रयोग किया जाएगा। हवाई यात्री वैकल्पिक मार्ग नेहरू पथ, सगुना मोड़, आशियाना दीघा रोड से पटना हवाई अड्डा जाने के लिए राजाबाजार होते हुए डुमरा चौकी से राईडिंग रोड होकर पटना हवाई अड्डा पश्चिमी गेट जा सकेंगे।


पीएम के राजेंद्र नगर जाने के कारण सोमवार की शाम नेहरू पथ से जुड़ने वाले सारे मार्ग बंद रहेंगे। पटना जंक्शन जाने वाले यात्रियों से पटना जंक्शन की जगह करबिगहिया छोर का प्रयोग करने की अपील की है। सगुना मोड़ / राजा बाजार की ओर नेहरू पथ होकर पटना जंक्शन जाने वाले वाहन चालक डुमरा चौकी से पटना हवाई अड्डा पश्चिमी गेट होते हुए बीएमपी-5 तिराहा से टमटम पड़ाव होकर अनिसाबाद गोलम्बर से गर्दनीबाग, मीठापुर होते हुए जीपीओ ऊपर से करबिगहिया जा सकेगे। 


राजीवनगर, पाटलिपुत्रा, दीघा, से पटना जंक्शन जाने वाले अटल पथ से आर ब्लॉक आरओबी नीचे से जीपीओ गोलंबर ऊपर से करबिगहिया अथवा या पाटलिपुत्र गोलम्बर से बोरिंग रोड से लोहियाचक्र पथ नीचे से दारोगा राय पथ आर ब्लॉक जीपीओ गोलम्बर के नीचे से पटना जंक्शन जा सकते हैं। अशोक राजपथ से बाकरगंज मोड़ से रामगुलाम चौक का प्रयोग किया जा सकता है।


उधर, पुरानी बाईपास से गांधी मैदान की ओर जाने वाले वाहन चालक पुरानी बाईपास से करबिगहिया से जीपीओ गोलम्बर ऊपर से महावीर मंदिर आरओबी होते हुए एग्जीबिशन रोड आरओबी से रामगुलाम चौक पहुंचेंगे। करबिगहिया से चिरैयाटाड़ पुल उपर से गोरियाटोली से बायें महावीर मंदिर आरओबी से जीपीओ गोलम्बर के ऊपर से यू-टर्न ले गोरियाटोली, एक्जीविशन रोड आरओबी होते हुए गांधी मैदान जा सकेंगे। पुरानी बाईपास से बहादुरपुर आरओबी मैकडोवल गोलम्बर के रास्ते प्रेमचंद्र गोलंबर से सैदपुर रोड हुए अशोक राजपथ जाया जा सकेगा।