ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / PM मोदी बोले.. कोरोना के चौथे चरण में लोग कर रहे लापरवाही, संकट...

PM मोदी बोले.. कोरोना के चौथे चरण में लोग कर रहे लापरवाही, संकट अभी टला नहीं

24-Nov-2020 03:12 PM

PATNA: पीएम नरेंद्र मोदी कोरोना संकट को लेकर कई राज्यों के सीएम के साथ बैठक की. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि  कोरोना का रिकवरी रेट अधिक होने के कारण लोगों को लग रहा है कि तुरंत आदमी ठीक हो जा रहा है. जिसके कारण लोगों बड़ी लापरवाही कर रहे हैं. चौथे चरण में लोग कोरोना को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. मास्क नहीं लगा रहे हैं. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है. अभी संकट चला नहीं हैं. लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. बैठक में बिहार के सीएम नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय समेत कई अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के साथ जुड़े हुए थे. 


news image


वैक्सीन पर बोले पीएम

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि वैक्सीन कब आएगा, उसका कितना डोज देना होगा. कितना रेट होगा. यह कुछ नहीं तय हुआ है. भारत जो भी वैक्सीन अपने नागरिकों को देगा, वो हर वैज्ञानिक कसौटी पर खरी होगी. जहां तक वैक्सीन के वितरण की बात है, तो उसकी तैयारी भी आप सभी राज्यों के साथ मिलकर की जा रही है. पीएम ने कहा कि हम सभी को पहले से भी अधिक जागरूक रहने की जरुरत है. हमें ट्रांसमिशन को कम करने के लिए आने प्रयासों को और गति देने की जरूरत है. कोरोना की लड़ाई की शुरुआत से ही हमने एक-एक देशवासी का जीवन बचाने को प्राथमिकता दी है. अब वैक्सीन आने के बाद भी हमारी प्राथमिकता होगी कि सभी तक वैक्सीन पहुंचे.


पीएम मोदी ने कहा कि वैक्सीन प्राथमिकता के आधार पर किसे लगाई जाएगी, ये भी राज्यों के साथ मिलकर तय किया जाएगा. हर राज्य के सुझाव का इसमें बहुत महत्व होगा. क्योंकि आखिरकार उनको अंदाजा है कि उनके राज्यों में ये कैसे होगा. कोरोना वैक्सीन से जुड़ा भारत का अभियान अपने हर देशवासी के लिए एक तरह से नेशनल कमिटमेंट की तरह है. देश में इतना बड़ा टीकाकरण अभियान स्मूद हो, सिस्टमैटिक और सही प्रकार से चलने वाला हो, ये केंद्र और राज्य सरकार सभी की जिम्मेदारी है.