Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Bhumi: एक जमीन पर दो खतियान का खेल खत्म, सरकार ने सभी समाहर्ताओं से कहा– सरकारी भूमि पर मालिकाना हक का दावा करने वालों को 'स्वामित्व' का प्रमाण देना होगा..नोटिस जारी करने का आदेश Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए..
18-Jun-2024 10:34 AM
By First Bihar
DESK : देश के 9 करोड़ से भी अधिक किसानों का इंतजार आज खत्म होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त आज ही जारी कर देंगे। वाराणसी से पीएम मोदी किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी करेंगे है। देश के करोड़ों किसान इस दिन का बेसब्री से इंतजार रह रहे हैं।
दरअसल, तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस पहली फाइल पर साइन किया था, वह किसान कल्याण की फाइल थी। किसान कल्याण के तहत ही देश के 9 करोड़ से भी अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर चार महीने पर कृषि कार्य के लिए दो हजार रुपए उनके खाते में भेजे जाते हैं। इससे पहले केंद्र सरकार द्वारा फरवरी महीने में 16वीं किस्त जारी की गई थी।
शपथ ग्रहण करने के अगले ही दिन 10 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी करने के लिए 20 हजार करोड़ रुपए जारी कर दिए थे। देश के करोड़ों किसानों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून यानी आज वाराणसी से किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी कर देंगे। इसके बाद 9.3 करोड़ किसानों को उनके खातों में 20 हजार करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।
बता दें कि केंद्र सरकार ने साल 2019 के फरवरी महीने में इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरूआत की थी। देश के सभी किसानों के परिवारों को कृषि और उससे संबंधित कार्य को पूरा करने के लिए इस योजना को दिसंबर 2018 से ही प्रभावी कर दिया गया था। इस योजना के पात्र किसानों को सरकार साल में 6 हजार रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान करती है। हर चार महीने में दो हजार रुपए की तीन किस्त किसानों के बैंक खातों में जमा कर दी जाती है।