ब्रेकिंग न्यूज़

सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू

प्लाई फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 3 दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची

प्लाई फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की  3 दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची

23-Oct-2022 08:12 AM

By BADAL ROHAN

PATNA : बिहार में त्योहारी सीजन शुरू होते हैं आगजनी की घटना बढ़ गई है। इसी कड़ी में एक जानकारी निकल कर सामने आ रही है कि राजधानी पटना से सटे इलाके पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सिमली छोटी मंदिर स्थित प्लाई फैक्ट्री में लगी भीषण आग लग गई है। जिसकी सुचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की 3 दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, पटना सिटी इलाके के सिमली छोटी मंदिर स्थित प्लाई फैक्ट्री अहले सुबह आग लग गई, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इसके बाद लकड़ी के सूखे प्लेट के ढेर में आग लग गई, जिसके कारण आग और तेजी से फैलाना शुरू हो गया। इसके उपरांत इस आग की सुचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद फायर ब्रिगेड  टीम के कई जवानों ने काफी मस्कत के बाद आग पर काबू पाय। हालांकि,तब तक सारा प्लाई जल कर राख हो गया। 


वहीं, अभी तक इस आगलगी के घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। आग बुझाने के लिए सभी जगहों के फायर बिग्रेड ऑफिस से दमकल की गाड़ियां मगाई गई। तब जाकर आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। इस आगलगी की घटना में प्लाई फैक्ट्री का बड़ा नुकसान बताता जा रहा है। इस घटना को लेकर अग्निसमक विभाग के डीएसपी अशोक कुमार प्रसाद ने बताया कि उन्हें अहले सुबह यह सुचना मिली की पटना सिटी इलाके के एक प्लाई फैक्ट्री में आग लग गई है, जिसके बाद हमलोगों ने फायर ब्रिगेड की 3 दर्जन से अधिक गाड़ियां घटनास्थल पर भेज दी।  जिसके बाद हमारी टीम सभी मानकों को ध्यान में रखते हुए आग पर काबू पा लिया है।