ब्रेकिंग न्यूज़

Train News: रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल; जानिए.. नई टाइमिंग Train News: रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल; जानिए.. नई टाइमिंग Bihar News: बिहार में डायल 112 की गाड़ी पेड़ से टकराई, चार पुलिसकर्मी घायल; दो की हालत गंभीर bike gang robbery : पटना से सटे इलाके में दिनदहाड़े हीरो शोरूम मालिक से 6 लाख रुपए की लूट, अपराधियों ने बाइक से पीछा कर दिया घटना को अंजाम बिहार में पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं: गोली लगने से पुलिसकर्मी की संदिग्ध मौत, गले के आर-पार हुई बुलेट; हत्या है या आत्महत्या? बिहार में पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं: गोली लगने से पुलिसकर्मी की संदिग्ध मौत, गले के आर-पार हुई बुलेट; हत्या है या आत्महत्या? इंस्टाग्राम स्टोरी बनी मौत का पैगाम: बिहार में अवैध संबंध के कारण दुकानदार की बेरहमी से हत्या, आरोपी पत्नी गिरफ्तार Six Lane Bridge : मोकामा-बेगूसराय सिक्स लेन पुल पर जल्द शुरू होगी यह सुविधा, परिवहन मंत्री ने दिया जवाब Bihar Vidhan Sabha: फुलवारी शरीफ में महिला डिग्री कॉलेज की मांग, जानिए शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में क्या दिया जवाब Bihar Vidhan Sabha: बिहार में सहायक निबंधक पद की नियुक्ति पर प्रशासनिक अड़चन जारी, 7 सालों से खाली पदों पर अभी तक नहीं आए अधिकारी

पिता की हत्या की खबर सुनकर मुंबई से पटना पहुंचे मुकेश सहनी, दरभंगा के लिए हुए रवाना

पिता की हत्या की खबर सुनकर मुंबई से पटना पहुंचे मुकेश सहनी, दरभंगा के लिए हुए रवाना

16-Jul-2024 04:08 PM

By First Bihar

PATNA: दरभंगा में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मुकेश सहनी मुंबई से पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के बाद वो दरभंगा के लिए रवाना हो गये। 


इस हाई प्रोफाइल मर्डर से बिहार की सियासत गर्म हो गई है। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है तो वही त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों  को हिरासत में लिया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है। एडीजी मुख्यालय जीतेंद्र सिंह गंगवार ने दावा किया है कि जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होंगे। 


उधर पिता की हत्या की खबर मिलते ही मुंबई से पटना पहुंचे मुकेश सहनी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैं बाहर था अभी-अभी पहुंचा हूं। मीडिया के माध्यम से और गांव से इस घटना की जानकारी मिली थी पिता जी की हत्या कर दी गयी है। अभी दरभंगा घर के लिए निकल रहे हैं। मुकेश ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सहित तमाम शुभचिंतकों ने फोन किया है।


 सभी से बातचीत हुई है सभी ने आश्वस्त किया है कि जो भी दोषी होंगे उसे बख्सा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुकेश सहनी ने आग्रह किया कि इस घटना पर संज्ञान लेते हुए जो दोषी है उसको सजा दी जाए। मुकेश सहनी ने कहा कि अभी दरभंगा जा रहा हूं। सीएम नीतीश अपने स्तर से सारा चीज देख रहे हैं। सभी नेताओं ने कहा है कि हम आपके साथ हैं।


इधर इस हत्याकांड को लेकर एडीजी मुख्यालय जीतेंद्र सिंह गंगवार ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। बताया कि मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की देर रात में हत्या की गयी थी। वो 70 साल के बुजुर्ग थे। फिलहाल स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।एफएसएल और डॉग स्कायर्ड की टीम भी जांच में जुटी है। जीतन सहनी के घर के बाहर से आलमारी और बाइक मिली है। जिसकी जांच की जा रही है। पटना से एसआईटी की टीम दरभंगा के लिए रवाना हो गयी है। 


उन्होंने दावा किया है कि बहुत जल्द अपराधी सलाखों के पीछे होंगे। इस मामले जल्द ही उद्भेदन किया जाएगा। इस दौरान जितेंद्र सिंह गैंगवार ने दो मोबाइल नंबर के साथ टोल फ्री नंबर भी जारी किया है। जिस पर इस केस से जुड़ा कोई भी मैसेज फोन कर दिया जा सकता है। सीसीटी कैमरे के माध्यम से दो लोगों को डिटेन किया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। वही राज्य में बढ़ती अपराध की घटनाओं को लेकर हो रही सियासत के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुकेश सहनी के पिता के निधन पर शोक जताया है। 


कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने डीजीपी आर.एस भट्टी को फोन लगाकर तुरंत एक्शन लेने को कहा है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी के असामयिक निधन पर गहरा दुख जताया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी पूरी संवेदना जताई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जीतन सहनी की हत्या अत्यंत दुखद घटना है। मुख्यमंत्री ने डीजीपी आरएस भट्टी को फोन कर दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने को कहा है। सीएम ने पूर्व मंत्री और वीआईपी चीफ मुकेश सहनी से भी फोन पर बातचीत की है और उन्हें सांत्वना दी है। 


बता दें कि वीआईपी चीफ और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की देर रात बदमाशों ने घर में घुसकर हत्या कर दी। जीतन सहनी की हत्या बड़े ही विभत्स तरीके से की गई है। ऐसे में आपसी रंजिश के कारण हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। इस हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।