ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / पिकअप वैन और स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर, 1 की स्पॉट डेथ, 3 गंभीर...

पिकअप वैन और स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर, 1 की स्पॉट डेथ, 3 गंभीर रूप से घायल

13-Nov-2020 03:30 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी जिससे स्कॉर्पियो पर सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सनहा ढाला के समीप की है.


मृतक व्यक्ति की पहचान नयागांव थाना क्षेत्र के मीनापुर के रहने वाले रामाधार सिंह के पुत्र अजय कुमार के रूप में की गई है. घायल व्यक्ति की पहचान कमलानंद सिंह और रामदास सिंह के रूप में की गई है.


बताया जाता है कि मीनापुर से स्कॉर्पियो पर सवार होकर मौसा और चाचा के साथ लड़का देखने के लिए खगड़िया जिला के परबत्ता अंतर्गत कन्हैया चक गांव में बरतूहारी करने के लिए जा रहे थे. जब साहेबपुर कमाल क्षेत्र के सनहा ढाला के पास पहुंचते ही बेलगाम रफ्तार पिकअप वैन ने स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी. जिससे स्कार्पियो पर सवार अजय सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल व्यक्ति को आनन-फानन में एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां दो की स्थिति नाजुक बनी हुई है. 


इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. फ़िलहाल साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. वहीं पिकअप वैन चालक पिकअप छोड़कर मौके से फरार हो गया.