ब्रेकिंग न्यूज़

मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह?

Home / news / फुलवारीशरीफ PFI मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, 5 हवाला ऑपरेटर को किया...

फुलवारीशरीफ PFI मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, 5 हवाला ऑपरेटर को किया अरेस्ट

08-Mar-2023 02:27 AM

By First Bihar

PATNA : एनआईए ने फुलवारीशरीफ पीएफआई मामले में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने बड़े स्तर पर हवाला मॉड्यूल का खुलासा किया है। इसके साथ ही साथ पांच हवाला ऑपरेटर को अरेस्ट भी किया गया है।


दरअसल, एनआईए ने बिहार और कर्नाटक से चल रहे एक पीएफआई फंडिंग-बाय-हवाला मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है, जिसकी जड़ें संयुक्त अरब अमीरात में थीं। एनआईए की टीम ने कासरगोड, केरल और दक्षिण कन्नड़, कर्नाटक से पांच पीएफआई गुर्गों को अरेस्ट किया है। इसकी पहचान महम्मद सिनान, सरफराज नवाज, इकबाल, अब्दुल रफीक एम और आबिद के एम के रूप में की गई।


मालूम हो कि, राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ से जुलाई 2022 में मामले का खुलासा हुआ था एनआईए अधिकारी ने कहा था कि, फुलवारीशरीफ और मोतिहारी में पीएफआई के मेंबर ने गुप्त तरीके से पीएफआई की गतिविधियों को जारी रखने की शपथ ली थी। उन्होंने हाल ही में बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में एक विशेष समुदाय के युवक को मारने के लिए बंदूक और गोला-बारूद की व्यवस्था भी की थी। इस मामले में स्थानीय अधिकारियों ने पांच फरवरी को तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।


जानकारी हो कि, इन अरेस्ट हुए लोगों को लेकर अधिकारी ने बताया था कि, ये पांचों आरोपी पीएफआई के आपराधिक साजिशों में एक्टिव पाए गए हैं। ये भारत से बाहर से अवैध धन को ट्रांसफर कर पीएफआई नेताओं और कैडर्स के बीच वितरित करने में शामिल थे। पिछले साल जुलाई 2022 में सात आरोपी व्यक्तियों को फुलवारीशरीफ से गिरफ्तार किया गया था।


आपको बताते चलें कि, अब इसी मामले में एनआईए ने कासरगोड (केरल) और दक्षिण कन्नड़, कर्नाटक में छापेमारी कर पांच लोगों को अरेस्ट किया है। अधिकारी ने कहा कि प्रतिबंधित होने के बावजूद पीएफआई और उसके कैडर हिंसक चरमपंथ की विचारधारा का प्रचार करते रहे और अपराध करने के लिए हथियारों और गोला-बारूद की व्यवस्था भी कर रहे थे।