खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
03-Aug-2023 02:51 PM
By First Bihar
NALANDA : उत्तर प्रदेश में नीतीश बाबू ने कौन सा काम किया है? पिछले 5 वर्षों से कभी उत्तर प्रदेश गए हैं। कभी इनका कोई लगाव रहा है उत्तर प्रदेश से। आप वहां जाइएगा तो क्या कहिएगा? किस चीज का माहौल बनाइएगा वहां तो लोग पूछेगा ना। यह बात है एक जमाने में नीतीश कुमार के काफी करीबी कहे जाने वाले और वर्तमान में भाजपा ज्वाइन करने वाले नेता आरसीपी सिंह ने कही है।
आरसीपी सिंह ने कहा है कि- नीतीश कुमार जी फूलपुर कौन सा एजेंडा लेकर जाएंगे। बिहार में बिहार का कौन सा मॉडल वहां प्रस्तुत करेंगे। इन्होंने तो कुछ किया ही नहीं है। व्यवस्था ध्वस्त है दिनदहाड़े लूट और हत्या की घटनाएं घटित हो रही है तो फिर वह फूलपुर क्या लेकर जाएंगे। पिछले 5 साल से कभी वह उत्तर प्रदेश गए हैं जो उत्तर प्रदेश से उनका लगाव होगा।
उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी चुनाव लड़े थे ना अभी कुछ दिन पहले हुआ था वहां विधानसभा चुनाव। जहां-जहां चुनाव लड़े वहां कोई गलती से ईवीएम बटन दबा दिया बस उतना ही वोट आया बाकी इनका कोई वोट भी आया है। वहां जाएंगे ना तो फूलपुर बोल रहे हैं ना तो अंग्रेजी में एक शब्द होता है फूल तो वहां लोग यहीं बनाएंगे उनको। इसलिए इनके जो नेता पतंगबाजी जो इनके नेता लोग कर रहे हैं उससे कुछ नहीं होने वाला है।
नीतीश कुमार पटेलों का नेता के नाम पर ही ना वहां चुनाव लड़ने जाएंगे। वहां जाएंगे तो पूछेगा लोग आरसीपी सिंह क्या थे जी जिनको आपने और राज्यसभा नहीं भेजा। हम तो उत्तर प्रदेश कैडर के ना थे जी और हम भी पटेल समाज से आते हैं। नीतीश बाबू ने एक ही अफसर का संपत्ति जप्त किया था वह भी उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और पटेल समाज का था। नीतीश बाबू जाएंगे न उत्तर प्रदेश में तो लोग उनसे सवाल करेगा।
उधर, नरेंद्र मोदी के गुजरात के बदले वाराणसी से चुनाव लड़ने की बात को लेकर आरसीपी सिंह ने कहा कि मोदी जी ने तो गुजरात में काम किया था कुछ कदम पर उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ा नीतीश कुमार ने कौन सा बड़ा काम कर लिया है जिसके दम पर वह उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेंगे।