तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
18-Aug-2021 09:28 AM
PATNA : महंगाई ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. एक बार फिर एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी होने से बजट बिगड़ गया है. अभी महीने के बीच में ही पेट्रोलियम कंपनियों ने रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी कर दी है. 14.2 किलो का रसोई गैस सिलेंडर 25 रुपये महंगा हो गया है. हालांकि कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में मामूली कमी भी की गई है.
आपको बता दें कि 17 अगस्त से नई दरें प्रभावी हो गई हैं. 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 933 से बढ़कर 958 रुपये हो गई है. इसकी कीमत में 25 रुपये की वृद्धि की गई है. 5 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत भी 344.5 रुपए से बढ़कर 353.5 रुपए हो गई है. इसकी कीमत में 9 रुपये की वृद्धि की गई है.
एलपीजी वितरक संघ के महासचिव डॉ. रामनरेश झा ने कहा कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में वृद्धि हुई है लेकिन कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में मामूली राहत भी दी गई है. 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1841.5 से घटकर 1836.5 रुपये हो गई है. 47.5 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत भी 4596.5 से घटकर 4584.5 रुपये हो गई है.
गौरतलब है कि तेल कंपनियां हर महीने की पहली और पंद्रह तारीख को रसोई गैस के दाम की समीक्षा करती हैं. इसके पहले 1 जुलाई को तेल कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर में 25 रुपये की बढ़ोत्तरी की थी. उसके बाद सोमवार की रात तकरीबन 10 बजे कीमतों में बढ़ोतरी की सूचना दी गई और रात से ही नई दरें प्रभावी भी हो गई हैं. इस तरह से अचानक पेट्रोलियम कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि की है.