मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
21-Apr-2020 02:36 PM
PATNA :बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को कोटा मामले पर फिर घेरा है। इस बार तेजस्वी को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भी साथ मिला है। तेजस्वी ने राजस्थान के सीएम के किए गये ट्वीट को आधार बनाते हुए बिहार के सीएम को घेरा है।
तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि सभी राज्य अपने छात्रों और उनके अभिभावकों की चिंताओं में सम्मिलित है लेकिन बिहार ही अकेला ऐसा अभागा राज्य बचा है जहाँ की सरकार अहंकारवश किसी के भी भविष्य, चिंता, सुरक्षा, भावना और सुझाव को नहीं सुन रही है। माननीय मुख्यमंत्री नीतीश जी विपक्ष को भी ऐसा करने की अनुमति नहीं दे रहे है।
सभी राज्य अपने छात्रों और उनके अभिभावकों की चिंताओं में सम्मिलित है लेकिन बिहार ही अकेला ऐसा अभागा राज्य बचा है जहाँ की सरकार अहंकारवश किसी के भी भविष्य, चिंता, सुरक्षा, भावना और सुझाव को नहीं सुन रही है। माननीय मुख्यमंत्री नीतीश जी विपक्ष को भी ऐसा करने की अनुमति नहीं दे रहे है। https://t.co/jiMC5sNsGn
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) April 21, 2020
दरअसल तेजस्वी ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के उस ट्वीट को आधार बनाया है जिसमें उन्होनें जानकारी दी है कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, आसाम और गुजरात के मुख्यमंत्रियों ने इस पर सहमति दे दी है। जल्द ही इन राज्यों के छात्र अपने घर के लिए रवाना होंगे।
बता दें कि कोटा में रहकर मेडिकल और इंजीनियरिंग इंट्रेस परीक्षा की तैयारी करने वाले लगभग 6500 बिहारी छात्र इस वक्त कोटा में फंसे हुए हैं। तेजस्वी बार-बार इस मुद्दे पर सरकार को घेर रहे हैं। बिहार के हिसुआ के विधायक अनिल सिंह जब से अपनी बेटी को कोटा से जाकर वापस ले आए तो जैसे विपक्ष को संजीवनी मिल गयी।उसके बाद से लगातार तेजस्वी सरकार पर दवाब बना रहे हैं।इस बीच दूसरे कई राज्यों के सीएम वहां फंसे अपने राज्यों के छात्रों को बसों से वापस उनके घर पहुंचा रहे हैं।
वहीं इस पूरे मसले पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बार-बार सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन का हवाला देते हुए जो जहां है उसे वहीं रहने की सलाह दे रहे हैं। लेकिन दूसरे राज्य़ों की बढ़ती संख्या जो अपने-अपने बच्चों को घर वापस ला रहे हैं वैसे में सीएम नीतीश कुमार कोई कदम नहीं उठा कर घिरते दिख रहे हैं।