ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार

Home / news / नौकरी वालों को लग सकता है झटका, PF के ब्याज दरों में हो...

नौकरी वालों को लग सकता है झटका, PF के ब्याज दरों में हो सकती है कटौती

26-Jun-2020 12:56 PM

DESK : कोरोना संकट के बीच आम आदमी की मुश्किलें दिन प्रतिदिन बढती ही जा रही है. बढ़ते पेट्रोल और डीजल के कारण एक ओर महंगाई की मार पड़ी है, वहीं दूसरी तरफ सेविंग पर मिलने वाली ब्याज दरों में बैंकों ने भरी कटौती करनी शुरू कर दी है. महंगाई के चौतरफे दबाव से आम जनता की परेशानी लगातार बढ़ने वाली है.


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जल्द ही ईपीएफओ (EPFO-Employees Provident Fund Organisation) की तरफ से भी ब्याज दरों में एक बार फिर से कटौती की जा सकती है. इस कटौती की मुख्य वजह निवेश पर लगातार घटते ब्याज दर को माना जा रहा है. इस घटते दर के कारण प्रॉविडेंट फंड पर दिए जाने वाले ब्याज को घटाने पर विचार हो रहा है.

श्रम मंत्रालय इसके बारे में तभी नोटिफाई करेगा, जब वित्त मंत्रालय इसे अपनी मंजूरी दे देता है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि ब्याज दरों पर फैसला लेने के लिए ईपीएफओ का फाइनेंस विभाग, इन्वेस्टमेंट विभाग और ऑडिट कमेटी जल्द बैठक करने वाली  हैं. इसमें ईपीएफओ कितना ब्याज दर देने की हालत में है इस बात पर चर्चा होनी है. 


EPFO अपने कुल फंड का 85 फीसदी हिस्सा डेट मार्केट (बॉन्ड्स) में और 15 फीसदी हिस्सा एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) के जरिए शेयर बाजार में लगाता है. पिछले साल मार्च के अंत में इक्विटीज में EPFO का कुल निवेश 74,324 करोड़ रुपये का था और उसे 14.74% का रिटर्न मिला था.

आपको बता दें कि EPFO ने अब तक 18 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया है. इसमें से करीब 4500 करोड़ रुपये एनबीएफसी कंपनी दीवान हाउसिंग और आईएलएंडएफएस में लगाए गए हैं.  डीएचएफएल जहां बैंकरप्सी रिजॉल्यूशन प्रॉसेस से गुजर रही है, वहीं IL & FS को बचाने के लिए सरकारी निगरानी में काम चल रहा है. ऐसे में EPFO की बड़ी रकम फंस गई है.