ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / पेट्रोल पंप मैनेजर की हत्या का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

पेट्रोल पंप मैनेजर की हत्या का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

25-Mar-2024 08:43 PM

By mritunjay

ARWAL: लोकसभा चुनाव और होली को लेकर अरवल पुलिस काफी सख्त है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की टीम की तैनाती की गयी है। इसी कड़ी में पेट्रोल पंप मैनेजर की हत्याकांड में शामिल तीन अपराधियों को अरवल जिले के करपी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में करपी थाना अध्यक्ष उमेश राम ने बताया कि 19 मार्च की रात्रि को भास्कर इंडियन ऑयल पेट्रोल पम्प के मैनेजर करपी के  खजूरी टोला रामकिशुन बीघा गांव निवासी राजेश कुमार की अज्ञात अपराधियों ने मुंद्रिका प्रसाद प्रतिमा के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी। 


इस संबंध में मृतक के भाई चन्द्रेश कुमार के बयान के आधार पर करपी थानाकांड सं0-85/2024, दिनांक-20.03.2024, धारा-302 भा०८०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया था। हत्या के बाद बिहार के अलग-अलग जिले के अलग-अलग स्थान में छापेमारी कर हत्या में शामिल तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया। हत्याकांड के त्वरित उद्‌भेदन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अरवल एसपी राजेन्द्र कुमार भील के आदेश पर पुलिस निरीक्षक कुर्था अंचल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। 


उक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कांड के मुख्य आरोपी गुड्डु कुमार उर्फ पंकज उम्र 21 वर्ष पिता राम रतन सिंह,हसराज गाँव निवासी को उसके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार गुड्डु कुमार उर्फ पंकज कुमार के निशानदेही पर कांड में संलिप्त  अभियुक्त सुधीर कुमार पिता स्व० झलकदेव सिंह, ग्राम-महुआ बाग एवं दीपक कुमार पिता-अमरेश सिंह, ग्राम-आनंद बाग दोनो थाना-करपी, जिला-अरवल का रहने वाला बताया जाता है। वही सुधीर कुमार के घर से घटना में प्रयुक्त ग्लैमर मोटरसाईकिल को भी बरामद कर लिया गया है।