सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
09-Feb-2024 10:11 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के महनार बाजार स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के सामने उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब अचानक बिजली के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग को देख आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना महनार थाने को दी।
जिसके बाद मौके पर फायर बिग्रेड की टीम पहुंची। जिसके बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की गयी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसकी सूचना बिजली विभाग को भी दी गई। मौके पर बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर भी पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल में जुट गए।
मिली जानकारी के अनुसार महनार बाजार इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने बिजली की ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। जिसके कारण ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल गया। इस दौरान क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। घटना के संबंध में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर ने बताया महनार बाजार में ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना मिली थी।
इस बात की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गयी। फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल ट्रांसफार्मर की जांच की जा रही है। ट्रांसफार्मर सही रहा तो बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी अन्यथा ट्रांसफार्मर को बदला जाएगा। बता दें कि जिस जगह पर यह घटना हुई वही पास में पेट्रोल पंप भी है। समय रहते फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी।