ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार प्लीज पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले…, मैट्रिक-इंटर की कॉपियों में छात्रों का उत्तर पढ़कर टीचर हैरान भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब Bihar news : बिहार की राजनीति में बेटों की विरासत, Nitish Kumar से Lalu Yadav तक; पढ़िए बाकियों के नाम Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी

गोलगप्पा खाने के लिए जमकर चले लात घूंसे, बीच सड़क पर दो लोगों को चाकू से गोदा... देखें Live वीडियो

12-Jul-2019 02:20 PM

By 7

BEGUSARAI : गोलगप्पा खाने के लिए बीच सड़क पर जमकर लात घूंसे चले हैं. इस वक्त खबर सामने आ रही है बेगूसराय जिले से जिसने सबको चौंका दिया है. गोलगप्पा खाने के समय उठे मामूली से विवाद को लेकर लोगों ने सड़क को अखाड़ा बना दिया. क्या बच्चें और क्या महिलाएं सब एक दूसरे पर टूट पड़ें. https://www.youtube.com/watch?v=oAniJygnzqs पूरी घटना जिले के नगर थाना इलाके के जी डी कॉलेज के पास की है. जहां इस अजीबोगरीब घटना से सरेराह अफरा तफरी मच गई. पानीपुरी खाने को लेकर दुकानदार से विवाद हो गया था. जिसको लेकर मामले ने तूल पकड़ लिया. इस मारपीट में दो लोगों को चाकू लगी है. दोनों गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक एक युवक पानीपुरी खरीदने गया था. दुकानदार ने एक तो देर किया ऊपर से उससे ज्यादा पैसे मांगने लगा. पीड़ित का आरोप है कि ज्योंही उसने इसका विरोध किया तो दुकानदार ने उसे चाकू मार दिया. सामने आई तस्वीरों में साफ़ तौर पर देखा जा रहा है कि किस तरह पुरुष, महिलाएं और बच्चे आप में भिड़ गए हैं. चाकू मारने से नाराज परिजनों ने दुकानदार की भी जमकर धुनाई कर दी. सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया. घायलों का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है. बेगूसराय से जितेंद्र की रिपोर्ट