पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा
03-Aug-2021 03:35 PM
PATNA : पेगासस जासूसी कांड की जांच को लेकर जनता दल यूनाईटेड अब मोदी सरकार के ऊपर आक्रामक होते जा रहा है. जनता दल यूनाइटेड ने इस मसले पर अब एक कदम और आगे बढ़ते हुए मोदी सरकार की घेराबंदी तेज कर दी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पेगासस जासूसी कांड की जांच कराने की जरूरत बताई थी और अब उन्हीं के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया है.
नालंदा से जेडीयू के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा है कि उनका खुद का फोन टैप किया गया. कई केंद्रीय मंत्री भी यही कह रहे हैं. ऐसे में जरूरी हो जाता है कि पेगासस कांड की जांच कराई जाए. जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पेगासस रिपोर्ट की जांच कराने की मांग कर कुछ भी गलत नहीं किया है. हम एनडीए का विरोध नहीं कर रहे. बल्कि जांच कराने से केंद्र सरकार को ही फायदा होगा.
जेडीयू सांसद ने कहा है कि नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार के फायदे की बात कही है. कई केंद्रीय मंत्रियों के फोन टैप किए गए. अगर जांच होती है तो इसमें कुछ भी गलत नहीं होगा. लोगों को यह समझना चाहिए कि हम एनडीए का विरोध नहीं कर रहे. मेरा फोन भी टैप किया गया. कई लोग लगातार सवाल पूछ रहे हैं. ऐसे में जरूरी हो जाता है कि पेगासस कांड की जांच निष्पक्ष तरीके से कराई जाए.
कौशलेंद्र कुमार के इस बयान के बाद साफ हो गया है कि जेडीयू इस मसले पर पीछे हटने के मूड में नहीं है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल कहा था कि पेगासस को लेकर अगर विपक्ष की चिंता है और संसद की कार्यवाही नहीं चल पा रही. तो ऐसे में केंद्र सरकार को जांच करा लेनी चाहिए. इसमें कोई हर्ज नहीं है. अब उनके सांसदों ने भी या बात करनी शुरू कर दी है. जाहिर है जेडीयू ने इस मसले पर स्टैंड मजबूती के साथ लिया है और बीजेपी की परेशानी बढ़ा दी है.