ब्रेकिंग न्यूज़

पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर काटा केक, कहा- है देश दिवाना मोदी का..

17-Sep-2023 11:31 AM

By First Bihar

PATNA: पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की धूम मची है। पीएम मोदी को चाहने वाले अपने अपने तरीके से उनका बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता पीएम मोदी के 73वें जन्मदिन के जश्न में डूबे हैं तो वहीं भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने भी प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को सेलिब्रेट किया है। पवन सिंह ने केक काटकर पीएम मोदी को 73वां जन्मदिन मनाया और जय श्रीराम का नारे लगाए।


दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 73 साल के हो गए। आज उनके जन्मदिन के मौके पर जहां पूरे देश में बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं तो वहीं पीएम मोदी को जन्मदिन के मौके पर पूरे देश से बधाईयां भी मिल रही है। दिल्ली में भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने केक काटकर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर पवन सिंह के साथ संगीतकार और बिहार के भाजपा विधायक विनय बिहारी भी मौजूद रहे। इस मौके पर पवन सिंह ने पीएम मोदी के लिए गाना भी गाया, जिसके बोल हैं.. है देश दीवाना मोदी का...


बता दें कि भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह के बीजेपी के साथ जाने का उस वक्त चर्चा शुरू हुई थी जब पिछले दिनों उन्होंने दिल्ली में बिहार भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल से मुलाकात की थी। इसके अलावा वे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी मिले थे। पवन सिंह ने खुद उनके साथ तस्वीरों को ट्विट किया था। इसके बाद उन्होंने खुलकर कहा था कि वे भाजपा के कार्यकर्ता और सेवक हैं। उन्होंने आरा से लोकसभा का चुनाव लड़ने का भी दावा किया था। पिछले दिनों पवन सिंह जहानाबाद के कल्पा गांव पहुंचे थे, जहां उन्होंने पटना में विधानसभा मार्च के दौरान मौत के शिकार हुए बीजेपी नेता दिवंगत विजय सिंह के परिजनों से मुलाकात की थी। इस दौरान जब मीडिया ने उनसे चुनाव लड़ने का सवाल पूछा तो वे कन्नी काट गए।