पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट
05-Jan-2020 04:13 PM
PATNA : बिहार में NPR को लेकर जेडीयू का अंदरूनी कलह सतह पर आ गया है. जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव पवन वर्मा ने अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुला पत्र लिखा है. पवन वर्मा ने नीतीश कुमार को लिखे अपने पत्र में यह पूछा है कि बिहार में NPR क्यों शुरू किया जा रहा है?
एनआरसी और एनपीआर अस्वीकार करने की मांग
पवन ने नीतीश कुमार से संशोधित नागरिकता कानून, एनपीआर और एनआरसी को पूरी तरह अस्वीकार करने की मांग की है. इसको लेकर पवन ने दावा किया है कि इस एक्ट का एजेंडा भारत को बांटने और सामाजिक विद्वेष को बढ़ावा देना है. इसलिए इसको अस्वीकार करें. आपके खुद के दिए बयानों और लंबे समय से स्थापित सेक्यूलर विजन को देखते हुए मैं आपसे इसके खिलाफ सैद्धांतिक पक्ष के साथ खड़े होने की अपील करता हूं.
नीतीश अपनी राय को करें सार्वजनिक
वर्मा ने सुशील मोदी के प्रदेश में 15 और 28 मई राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर से संबंधित कार्यों की शुरुआत की एकतरफा घोषणा पर आश्चर्य व्यक्त किया है. वर्मा का कहना है कि खुद बिहार के सीएम नीतीश कुमार इसके खिलाफ हैं. पवन ने लिखा है कि नीतीश कुमार को इसको लेकर सार्वजनिक बयान देकर साफ तौर पर अपनी राय जाहिर करनी चाहिए. सीएम का इस तरह का कदम देश को सुरक्षित रखने और मजबूत बनाने में मदद करेगा.