RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
19-Nov-2022 10:30 AM
JEHANABAD : बिहार के जहानाबाद जिले से एक बेहद रोचक खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एक पत्नी को पति का पैर नहीं दबाना बेहद महंगा पर गया। इसकी कीमत उसे अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। यह पूरा मामला जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाने के पास की है। बताया जा रहा है कि पति के बदन में दर्द था, इसको लेकर उसने अपनी पत्नी को बदल दबाने को कहा। लेकिन, पत्नी से मना कर दिया,जिसके बाद पति गुस्सा हो गया और उसने अपनी पत्नी की हत्या कर डाली।
दरअसल,बिहार के जहानाबाद जिले से पति द्वारा मामूली बात पर अपनी पत्नी की निर्मम हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मखदुमपुर थाना इलाके का निवासी मुन्ना कुमार शर्मा और उसकी पत्नी रिंकी देवी (32) के बीच मामूली सी बात को लेकर विवाद हुआ। यह विवाद इतना बढ़ा कि पति ने गुस्से में आकर पत्नी रिंकी के सिर पर लकड़ी की चौकी दे मारी, इतना ही नहीं उसने पत्नी के सिर पर लोटा से भी हमला कर डाला। जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद इस संबंध में ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतका के पिता फेकन सिंह को फोन पर दी। महिला का मायका गुरारू थाना के कोच्ची गांव में है। उसके पिता ने ही फोन मखदुमपुर थाने में सूचना दी।
इसके उपरांत मखदुमपुर थाने की पुलिस गांव पहुंची और शव को बरामद किया। हत्या के बाद आरोपी पति घर के पीछे सो रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है, इस पति - पत्नी दोनों के दो साल का एक बच्चा चार साल की एक बेटी है। साथ ही घर में उसकी विधवा मां हैं।
जानकारी के अनुसार, आरोपी प्राइवेट नौकरी कर जीविका चलाता है। इस संबंध में मखदुमपुर अध्यक्ष इंस्पेक्टर रवि भूषण ने बताया कि मृतका के पति मुन्ना कुमार शर्मा ने स्वीकार किया है कि उसने अपनी पत्नी की हत्या की है। रात को देह दबाने के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया। इसके बाद गुस्से में आकर उसने कमरे में रखी लकड़ी की चौकी और लोटा से रिंकी के माथे पर प्रहार कर दिया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। आगे की कार्रवाई की जा रही है।