गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं शुरू, ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं शुरू, ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़
16-Oct-2022 08:21 AM
PATNA : नीतीश सरकार के सुशासन के दावे राजधानी पटना में ही दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। पटना में एक बार फिर से अपराधियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पटना के दानापुर इलाके में एक युवक को घर से बुलाकर गोली मार दी गई है। अपराधियों ने इस युवक को घर से बुलाया और उससे आधा दर्जन गोलियां दाग दी।
घटना को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक बीती रात अपराधियों ने दानापुर के ही रहने वाले सोनू उर्फ छोटका केसरिया की गोली मारकर हत्या कर दी। सोनू गुरुदेव साव का बेटा था। उसे अपराधियों ने घर से बुलाया और ताबड़ तोड़ पांच से छह गोलियां उसके ऊपर बरसा दी। इसके बाद अपराधी बाइक से निकल भागे। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और तत्काल पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी। सोनू को इलाज के लिए अस्पताल भी ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सोनू की हत्या के बाद पुलिस यह कह रही है कि उसका बैकग्राउंड क्रिमिनल था। दानापुर के थानेदार कमलेश्वर प्रसाद के मुताबिक सोनू उर्फ छोटका केसरिया का बैकग्राउंड क्रिमिनल रहा है। पहले वह कई मामलों में जेल भी जा चुका है। कुछ दिन पहले ही वह जेल से छूट कर आया था। परिजनों के मुताबिक सोनू छठ पूजा को लेकर फल का कारोबार करने की तैयारी में था। सोनू की हत्या को आपसी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।