ब्रेकिंग न्यूज़

सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू

पटना वीमेंस कॉलेज की छात्राओं ने बनाया सेफ्टी ब्रेसलेट, इस नई खोज को देश में मिली पहचान, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कारगर साबित होगा

पटना वीमेंस कॉलेज की छात्राओं ने बनाया सेफ्टी ब्रेसलेट, इस नई खोज को देश में मिली पहचान, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कारगर साबित होगा

21-May-2021 12:28 PM

PATNA: महिलाओं की सेफ्टी को लेकर पटना वीमेंस कॉलेज की छात्राओं ने एक ऐसा ब्रेसलेट बनाया है जो उनकी हमेशा मदद करेगा। पटना वीमेंस कॉलेज के बीसीए की 5 छात्राओं ने इसे इजाद किया है। इस ब्रेसलेट का नाम सेफलेट रखा गया है। छात्राओं के इस इनोवेशन को अब नेशनल लेवल पर पहचान मिल गयी है।



मिनिस्ट्री और एजुकेशन इनोवेशन सेल, AICTE  द्वारा आयोजित नेशनल इनोवेशन कॉन्टेस्ट में छात्राएं फाइनलिस्ट बनीं। बिहार की यह एकमात्र टीम है जिसने इस कंप्टीशन में भाग लिया। अब इन छात्राओं को दस लाख रुपये तक की फंडिंग मिलेगी। तैयार प्रोडक्ट को बिजनेस मॉडल के रूप में विकसित कर इसे मार्केट में उतारने के लिए इन छात्राओं को ट्रेनिंग भी दी जाएगी। 



गौरतलब है कि पटना वीमेंस कॉलेज की 5 छात्राओं ने 7 महीन में वीमेंस सेफ्टी ब्रेसलेट तैयार किया। जिसकी लागत मात्र 4 हजार रुपये आई थी। सोनाली मिश्रा, अनामिका सिंह, अंजली राय, खुशबू कुमारी और नूर फातिमा ये सभी छात्राएं पटना वीमेंस कॉलेज के बीसीएम विभाग की हैं। 



पटना वीमेंस कॉलेज की 5 छात्राओं ने जो ब्रेसलेट तैयार किया है उसका नाम सेफलेट रखा गया है। महिलाओं के साथ यदि दुर्व्यहार या छेड़खानी जैसी घटनाएं या फिर कोई संकट आता है। उस वक्त यदि उनकी हाथों में यह ब्रेसलेट लगा हो तब सिर्फ एक टच से यह अलार्म बजाएगा। जो एक किलोमीटर के एरिया में सुनाई देगा। इतना ही नहीं उस एक टच के साथ रजिस्टर्ड नंबरों पर एक मैसेज भी चला जाएगा। मैसेज मिलते ही जीपीएस ट्रैकर और गूगल मैप के जरीये लोकेशन ट्रैक कर ब्रेसलेट पहनी महिला के पास पहुंचा जा सकता है और उनकी सुरक्षा की जा सकती है। यह सेफलेट महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए बेहद कारगर साबित होगी। मार्केट में यह हजार से 1500 रुपये में उपलब्ध होगा।