ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / पटना यूनिवर्सिटी की सभी परीक्षाएं 28 मई से स्थगित, कुलपति का आदेश

पटना यूनिवर्सिटी की सभी परीक्षाएं 28 मई से स्थगित, कुलपति का आदेश

27-May-2024 09:18 PM

By First Bihar

PATNA: पटना विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। 28 मई से होने वाली सभी परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है। पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति ने यह आदेश जारी किया है। अगली सूचना तक यह आदेश लागू रहेगा।


बता दें कि सोमवार को एक छात्र की हत्या कर दी गयी। आठ की संख्या में आए बदमाशों ने पीट-पीटकर मौत के घात उतार दिया। घटना सुल्तानगंज थाना क्षेत्र का है। जहां छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। बताया जाता है कि छात्र परीक्षा देकर कॉलेज से बाहर निकल रहा था। 


तभी पहले से घाट लगाए बदमाशों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। हमलावर सभी मास्क पहने हुए थे। इस घटना के बाद ही पटना विश्वविद्यालय के कुलपति ने यह आदेश जारी किया है। हालांकि जारी आदेश में इस घटना का जिक्र नहीं है। पत्र में अपरिहार्य कारणों से परीक्षा स्थगित किये जाने की चर्चा है।


मृतक के पिता अजित कुमार जो पेशे से पत्रकार हैं। घटना के संबंध में उन्होंने बताया कि बीए फाईनल इयर का सेंटर लॉ कॉलेज में पड़ा था। परीक्षा देने के बाद सोमवार को जब वह अपनी बुलेट बाइक के पास गया तभी मास्क लगाये कुछ लोग आए और पीट-पीटकर हत्या कर दी। पिता ने बताया कि छात्र संघ का चुनाव लड़ने की बात एक दिन हर्ष ने उनसे की थी तब मैंने मना किया था और आज सूचना मिली की उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी है। एक छात्रा ने पत्नी को फोन करके इस घटना की जानकारी दी। पटना के बोरिंग रोड में रहने वाले अजित कुमार अपने एकलौते बेटे हर्ष की हत्या से काफी आहत हैं। पुलिस से मामले की जांच की मांग कर रहे हैं। हालांकि पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

news image


news image

news image