LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा
08-Sep-2021 02:35 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. आय से अधिक संपत्ति के मामले में MVI विनोद कुमार के कई ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई द्वारा छापेमारी की गई है. पटना, बक्सर से लेकर भोजपुर और उनके पैतृक आवास पर पुलिस की रेड पड़ी है. आर्थिक अपराध इकाई की टीम छापेमारी कर रही है. पता चला है कि छापेमारी दल को कई सबूत मिले हैं. सर्ज वांरट मिलने के बाद आर्थिक अपराध इकाई ने MVI विनोद कुमार पर शिकंजा कसा है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, MVI विनोद कुमार के पटना स्थित रूपसपुर के शांति एन्क्लेव समेत दो फ्लैट में एक साथ छापेमारी की जा रही है. इसके अलावा उनके बक्सर, भोजपुर के भी कई ठिकानों पर EOU की रेड पड़ी है. विनोद कुमार के पैतृक आवास पर भी छापेमारी की जा रही है. आर्थिक अपराध इकाई की इस कार्रवाई के बाद से हड़कंप मच गया है.
बता दें कि एमवीआई (मोटरयान निरीक्षक) विनोद कुमार भोजपुर में तैनात थे. अवैध खनन में संलिप्तता के बाद आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच के घेरे में थे. सरकार ने उन्हें बालू कांड में संलिप्त पाए जाने के बाद निलंबित भी कर दिया था. उनपर आरोप था कि उपसचिव की ओर से जारी बालू उत्खनन का कार्य ठेकेदारों की ओर से बंद करने के आदेश के बावजूद उनके द्वारा अवैध बालू उत्खनन में संलग्न लोगों की मदद की जा रही थी. इसलिए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था.