ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Home / news / पटना : तेज रफ्तार कार ने युवक को मारी टक्कर, मौके पर हुई...

पटना : तेज रफ्तार कार ने युवक को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

14-Aug-2022 08:31 AM

PATNA : राजधानी पटना से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है, जहां अटलपथ पर तेज रफ्तार कार ने एक युवक को टक्कर मार दी. घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, कार चालक मौके से फरार हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम अस्पताल भेज दिया.


जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात करीब 8 बजे युवक राजीव नगर की तरफ से अपने घर आ रहा था. रोड पर लगे रेलिंग को फांद कर युवक अटल पथ पर आया था. जैसे ही वो रोड क्रॉस कर था गंगा विहार कालोनी की ओर जाने के लिए बढ़ा, तभी दीघा की तरफ से आ रही तेज कार ने पीछे से टक्कर मार दी. इस दौरान उसका बायां पैर कटकर शरीर से अलग हो गया. वहीं, उसका शरीर सर्विस लेन में जाकर गिरा. कार से ठोकर लगने के बाद जोरदार धमाके जैसी आवाज हुई. लोग जबतक दौड़े, तब तक ड्राइवर कार लेकर फरार हो गया था. 


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल पर कार का नंबर प्लेट बरामद किया, जिससे एक्सीडेंट हुआ. साथ ही कार का बम्फर भी पुलिस के हाथ लगा है. थानेदार अशोक कुमार ने बताया कि नंबर प्लेट के आधार पर कार और उसके मालिक की पहचान की जा रही है. यह भी पता लगाया जाएगा कि एक्सीडेंट के वक्त कार कौन ड्राइव कर रहा था. फिलहाल जांच के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए PMCH भेज दिया गया है.