ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग

पटना शहर में 1 अप्रैल से नहीं चलेंगे डीजल बस और ऑटो, प्रदूषण नियंत्रण को लेकर फैसला

29-Mar-2022 06:49 PM

PATNA : राजधानी पटना में 1 अप्रैल से डीजल से चलने वाले बस और ऑटो नहीं चलेंगे। करीब 250 डीजल बस और 12 हजार से ज्यादा डीजल से चलने वाले ऑटो शहरी क्षेत्र से बाहर कर दिए जाएंगे। पटना में लगातार बढ़ रहे वायु  प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए यह फैसला लिया गया है। प्रशासन ने इसको लेकर फरमान जारी कर दिया है।


जानकारी के मुताबिक 2019 में पटना का वायु प्रदूषण पूरे देश में सबसे अधिक हो गया था। जिसके बाद सरकार ने डीजल गाड़ियों पर प्रतिबंद लगाने का फैसला लिया था। बस और ऑटो संचालकों को 31 मार्च 2022 तक का समय दिया गया था ताकि वाहन मालिक अपने वाहनों को डीजल से सीएनजी में कन्वर्ट करा सकें।


सरकार द्वारा अनुदान दिए जाने के बावजूद फिलहाल पटना शहर में सैकड़ों डीजल गाड़ियां चल रहा हैं। परिवहन विभाग इस बार समय सीमा बढ़ाने के मूड में नहीं है। लिहाजा इस तरह की सभी गाड़ियां 1 अप्रैल से शहर के बाहर हो जाएंगी।


बता दें कि शहरी क्षेत्र में सिर्फ सीएनजी बसों को चलाने के लिए परिवहन निगम ने प्रक्रिया तेज कर दी है। आने वाले दिनों में 70 और सीएनजी बसों को चलाने की योजना है। जिससे गांधी मैदान से हाजीपुर, राजगीर, बिहटा, नालंदा, गया सहित शहर के विभिन्न रूटों पर CNG बसों की संख्या बढ़ जाएगी।