अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
27-Jun-2022 04:02 PM
PATNA: सीसीटीवी कैमरा लगाना कभी-कभी कारगर साबित होता है। इसमें कैद हुआ फुटेज पुलिस के लिए मददगार साबित होता है। पटना के फुलवारीशरीफ इलाके से गायब दो सगी बहनों को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से बरामद किया है। फुलवारीशरीफ के ही खोजा इमली स्थित एक घर से दोनों मिली है। बच्चियों के मिलने से परिजन काफी खुश हैं। बेटियों की बरामदगी को लेकर परिजनों ने फुलवारीशरीफ पुलिस का आभार जताया है।
गौरतलब है कि पटना के फुलवारी शरीफ से दो सगी बहने एक साथ गायब हो गई थी। जिसके बाद बच्ची की बरामदगी को लेकर लोगों ने जमकर हंगामा मचाया था। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर आगजनी कर मुख्य सड़क को जाम कर दिया था। इसको लेकर पुलिस पर काफी दबाव था। दोनों बहनों की खोजबीन में पुलिस जुट गयी।
इस दौरान पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी को भी खंगाला। जिसमें पता चला की पूर्णेन्दू नगर में एक महिला के घर दोनों बच्ची पहुंची है जहां गुनगुन और सपना दोनों सुरक्षित हैं। इतना सुनते ही परिजनों ने राहत की सांस ली। मां मंजू देवी और पिता मंजय गिरी को देखते ही दोनों बच्चियां उनके गोद में चली गयी। इस दौरान पूरा परिवार खुशी से झूम उठा परिजनों ने पुलिसकर्मियों को आभार जताया है।