ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / पटना समेत कई जिलों में अगले 24 घंटे में बारिश और तेज हवा...

पटना समेत कई जिलों में अगले 24 घंटे में बारिश और तेज हवा का अलर्ट, गर्मी से मिली राहत

12-May-2022 09:34 AM

PATNA: राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिलों में देर रात से लेकर सुबह तक तेज बारिश हुई। अभी भी कई जिलों में आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे को लेकर तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। पटना समेत राज्य के 6 से ज्यादा जिलों में बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग की माने तो राज्य में पूर्वी और दक्षिण पूर्वी हवा का प्रवाह बना हुआ है। इसकी रफ्तार 8 से 10 किमी प्रति घंटे दर्ज की गई है। 


पटना से जहानाबाद में रेड अलर्ट 

वहीं, मौसम विभाग ने पटना, अरवल और जहानाबाद में रेड अलर्ट जारी किया था। इसी बीच तेज हवा के साथ मध्यम बारिश की चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन पटना के दक्षिणी भागाें में बारिश हुई। विभाग का कहना है कि मौसम लगातार बदल रहा है। पूर्वी हवा के प्रभाव के कारण ऐसा हो रहा है। हालांकि, 24 घंटे बाद फिर मौसम गर्म होने का आसार है। 


औरंगाबाद में 3 एमएम बारिश

24 घंटे में कई जिलों में बारिश हुई है। औरंगाबाद में सबसे अधिक 3 एमएम बारिश हुई है। सीतामढ़ी और बेगूसराय में 0.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। राज्य के लगभग एक दर्जन जिलों में बारिश की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने भोजपुर, बक्सर, जहानाबाद, पटना, भोजपुर, अरवल सहित 12 से अधिक जिलों में हल्की बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। 


पूर्वी हवा से मौसम में बदलाव 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में बिहार के उत्तरी भागों के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, शिवहर, सुपौल, अररिया, किशनगंज में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली और हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान कगाया गया है। वहीं दक्षिण पूर्व भागों के भागलपुर और जमुई में एक-दो स्थानों पर भी हल्की बारिश का आसार है। 


बारिश के बाद बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 3 दिनों में दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। बारिश के बाद फिर से गर्मी का असर देखने को मिल सकता है। आने वाले 24 घंटे में गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। आसमान में बदलों के छाए रहने से उमस में कमी होगी। इस दौरान गुरुवार को कई जिलों में तेज हवा के कारण आंधी जैसी स्थिति बन सकती है। इस दौरान राज्य के लगभग आधा दर्जन जिलों में प्रभाव देखने को मिल सकता है।