2 साल से लापता नाबालिग बच्ची को रेल पुलिस ने परिवार से मिलाया, परिजनों में खुशी की लहर Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट महिलाओं को 10 हजार देने पर कांग्रेस ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा..सरकार को पैसे देकर वोट लेने का लगा चस्का BIHAR NEWS: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, 12 दिनों के भीतर चौथा मामला गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान एक दूल्हा ऐसा भी: दहेज में मिले 21 लाख रुपये लौटाए, कहा..विवाह कोई सौदा नहीं बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: नकाबपोश बदमाशों ने घर में की जमकर लूटपाट, बमबाजी से दहला इलाका Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह
01-Jun-2021 04:24 PM
By rohan badal
PATNA: पटना समेत अन्य जिलों में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। हालांकि तेज आंधी और बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत जरूर मिली है। तेज आंधी और बारिश के कारण पटना के खेतान मार्केट के पास बीच सड़क पर पेड़ गिर पड़ा जिससे अफरा-तफरी मच गयी।

वहीं तेज आंधी और बारिश से पटनासिटी के आलमगंज स्थित बड़ी पटनदेवी मंदिर स्थित विशाल बरगद का पेड़ मंदिर के छत पर गिर गया। जिससे आस-पास की दुकानें क्षतिग्रस्त हो गयी। हालांकि इस दौरान लोग बाल-बाल बच गए। बताया जाता है बरगद का यह विशाल पेड़ लगभग 300 वर्ष पुराना था। इस पेड़ के नीचे आस-पास के लोग बैठा करते थे। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार बरगद के पेड़ पर भगवान विष्णु का वास होता है। इसलिए श्रद्धालु इस पेड़ की पूजा करते थे। खास कर गर्मी के दिनों में लोग धूप से बचने के लिए इस पेड़ का सहारा लेते थे। यहां से गुजरने वाले राहगीर भी कुछ देर पेड़ के नीचे बैठकर अपनी थकान दूर करते थे। लेकिन जिस वक्त यह पेड़ गिरा गनीमत थी उस वक्त कोई वहां मौजूद नहीं था जिसके कारण बड़ा हादसा होने से बचा।

गौरतलब है कि मौसम विभाग ने पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर, अरवल, सीतामढ़ी, अरवल और जहानाबाद में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। लोगों को इस दौरान घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार बगहा, बेतिया, गोपालगंज के ऊपर बने चक्रवाती हवाओं के कारण कई जिलों में मौसम में अचानक परिवर्तन देखने को मिला। बिहार में यास चक्रवात का असर खत्म तो हुआ है अब बिहार में मानसून का इंतजार है। इस बार उम्मीद जतायी जा रही है कि 12 से 15 जून के बीच बिहार में मानसून का प्रवेश होगा।
