ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
02-Dec-2022 07:26 AM
PATNA : बिहार में ठंड ने दस्तक दे दी है। राजधानी पटना के साथ-साथ समेत राज्यभर में पछुआ का प्रवाह है। लेकिन आने वाले तीन दिनों बाद ठंड में और ज्यादा बढ़ोतरी होने वाली है। तापमान में से तीन डिग्री की गिरावट आएगी। कल यानी गुरुवार को पटना समेत 12 जिलों में औसत न्यूनतम में गिरावट आई है। इसमें वाल्मीकि नगर, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, नवादा, जमुई, सुपौल, भागलपुर, फारबिसगंज, अररिया, पूर्णिया, सबौर शामिल है है।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना की मानें तो 10.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी प्रदेश सबसे ठंडा शहर रहा। वहीं राजधानी के न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है और गुरुवार को 13.3 डिग्री सेल्सियस रहा। अब आने वाले 2-3 दिनों में लोगों को ठिठुरन भरा ठंड महसूस होगा।
मौसम को लेकर डॉ. एके जायसवाल और डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि ठंड की एंट्री हो गई है। इसी समय वायरल और बेक्टीरियल संक्रमण के अनुकूल होता है। इस दौरान लोग सर्दी खांसी से जल्दी पीड़ित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस समय प्रदूषण भी बहुत ज्यादा है। सर्दी-खांसी और छींक का बड़ा कारण एलर्जी भी है। इससे भी सर्दी-खांसी जल्दी ठीक नहीं हो रही है। डॉक्टर्स ने कहा है कि बच्चों के साथ-साथ टीचर्स भी स्कूल में मास्क पहनकर ही जाएं।